Home » व्रत / त्यौहार » मंगलवार के दिन करें भगवान हनुमान को इस तरह प्रसन्न, जीवन से कोसों दूर हो जाएगी बाधाएं

मंगलवार के दिन करें भगवान हनुमान को इस तरह प्रसन्न, जीवन से कोसों दूर हो जाएगी बाधाएं

Sankatmochan Hanumanashtak:- मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है इस दिन भगवान हनुमान की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए भक्ति उनकी पूजा आराधना करते हैं। मंगलवार का दिन बहुत ही पावन और पवित्र माना जाता है इस दिन भगवान हनुमान की पूजा अर्चना करने से भक्तों को जीवन के सभी संकटों से मुक्ति मिल जाती है। आज के दिन स्नान करके हनुमान जी को सिंदूर का चोला और चमेली का तेल इसके साथ ही लाल फूल और लड्डू अर्पित करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है कहां जाता है।

भगवान हनुमान को प्रसन्न करने और इस दिन संकट मोचन हनुमानाष्टक का पाठ करने से बहुत ही प्रभावशाली फल मिलता है। मंगलवार के दिन भगवान हनुमान को प्रसन्न करने से भक्तों के सभी कष्ट और समस्याएं समाप्त होने लगती है जीवन में खुशहाली बनी रहती है और सभी संकल्प सिद्ध होने लगते हैं।

संकटमोचन हनुमानाष्टक

बाल समय रवि भक्षी लियो तब, तीनहुं लोक भयो अंधियारों।
ताहि सों त्रास भयो जग को, यह संकट काहु सों जात न टारो।

देवन आनि करी बिनती तब, छाड़ी दियो रवि कष्ट निवारो।
को नहीं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो॥

बालि की त्रास कपीस बसैं गिरि, जात महाप्रभु पंथ निहारो।
चौंकि महामुनि साप दियो तब, चाहिए कौन बिचार बिचारो।।

कैद्विज रूप लिवाय महाप्रभु, सो तुम दास के सोक निवारो।
अंगद के संग लेन गए सिय, खोज कपीस यह बैन उचारो।।

जीवत ना बचिहौ हम सो जु, बिना सुधि लाये इहाँ पगु धारो।
हेरी थके तट सिन्धु सबे तब, लाए सिया-सुधि प्राण उबारो ॥

रावण त्रास दई सिय को सब, राक्षसी सों कही सोक निवारो।
ताहि समय हनुमान महाप्रभु, जाए महा रजनीचर मरो।।

चाहत सीय असोक सों आगि सु, दै प्रभुमुद्रिका सोक निवारो।
बान लाग्यो उर लछिमन के तब, प्राण तजे सूत रावन मारो।।

लै गृह बैद्य सुषेन समेत, तबै गिरि द्रोण सु बीर उपारो।
आनि सजीवन हाथ दिए तब, लछिमन के तुम प्रान उबारो।।

रावन जुध अजान कियो तब, नाग कि फाँस सबै सिर डारो।
श्रीरघुनाथ समेत सबै दल, मोह भयो यह संकट भारो।।

आनि खगेस तबै हनुमान जु, बंधन काटि सुत्रास निवारो।
बंधू समेत जबै अहिरावन, लै रघुनाथ पताल सिधारो।।

देबिन्हीं पूजि भलि विधि सों बलि, देउ सबै मिलि मन्त्र विचारो।
जाये सहाए भयो तब ही, अहिरावन सैन्य समेत संहारो।।

काज किये बड़ देवन के तुम, बीर महाप्रभु देखि बिचारो।
कौन सो संकट मोर गरीब को, जो तुमसे नहिं जात है टारो।
बेगि हरो हनुमान महाप्रभु, जो कछु संकट होए हमारो।।

दोहा

लाल देह लाली लसे, अरु धरि लाल लंगूर।
वज्र देह दानव दलन, जय जय जय कपि सूर॥

Read More:- छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेलवे ट्रैक पर मिला एक युवक का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?