Home » उत्तराखंड » चार धाम यात्रा की तैयारी हुई पूर्ण, इस बार नजर आएंगे कई तरह के बदलाव पूजा शुल्क भी बढ़ेगा

चार धाम यात्रा की तैयारी हुई पूर्ण, इस बार नजर आएंगे कई तरह के बदलाव पूजा शुल्क भी बढ़ेगा

चार धाम यात्रा को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। ऐसे में 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू की जा रही है। जानकारी के मुताबिक दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या का निर्धारण नहीं किया जाएगा। अगर आप यहां विशेष पूजा करने के लिए आते हैं तो ऐसे में शुल्क की बड़ी हुई दरें लागू की जाएगी। चार धाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। इस बार तैयारी में कई बदलाव नजर आएंगे यात्रा 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से शुरू होगी वही 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने से चार धाम यात्रा पूर्ण रूप से संचालित की जाएगी।

उत्तराखंड करेगा देश-दुनिया के भक्तों का स्वागत

जानकारी के मुताबिक इस बार उत्तराखंड देश दुनिया से बद्रीनाथ, केदारनाथ के साथ गंगोत्री, यमुनोत्री धाम की यात्रा करने वाले तीर्थ यात्रियों आपका स्वागत करने के लिए तैयार है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार की तरफ से श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए व्यवस्थाओं को पूर्ण किया गया है। अब तक यात्रा के लिए लगभग 17.28 लाख तीर्थयात्री ऑनलाइन बुकिंग करवा चुके हैं। वहीं सरकार की उम्मीद है कि इस बार चार धाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों का नया रिकार्ड तैयार होने वाला है।

इस बार श्रद्धालु कर पाएंगे दर्शन

सरकार की तरफ से इस बार चार धाम में प्रतिदिन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या की व्यवस्था को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। बीते वर्ष धामों में भीड़ नियंत्रण के लिए धारण क्षमता के आधार पर अधिकतम संख्या तय की गई थी। इस बार यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सरकार द्वारा दर्शन करने का प्लान तैयार किया गया है। इस बार सभी श्रद्धालु अच्छे से दर्शन कर पाएंगे।

मंदिर में फोटोग्राफी पर लगेगी रोक

बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर समिति की तरफ से धामू की पवित्रता और दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर में लगने वाली भीड़ को मध्य नजर रखते हुए मोबाइल फोन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर में यह व्यवस्था लागू की जाएगी दोनों मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को फोन ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी इसके अलावा मंदिर परिसर में रेल बनाने फोटोग्राफी वीडियोग्राफी करने पर रोक लगाई जाएगी मोबाइल रखने के लिए बीकेटीसी की और से क्लॉक रूम की सुविधा भी दी जाएगी।

विशेष पूजा का बढ़ेगा शुल्क

जानकारी के मुताबिक बीकेटीसी द्वारा इस बार बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा शुल्क बढ़ा दिया गया है। अब बद्रीनाथ धाम में श्रीमद् भागवत कथा करने के लिए एक लाख रुपए का शुल्क लिया जाएगा। वही केदारनाथ धाम में दिनभर की पूजा के लिए 51000 का शुल्क देना होगा। इसके अलावा भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष पूजा है रात के समय कराई जाएगी दिन में श्रद्धालुओं को सामान्य दर्शन कराए जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक चार धाम यात्रा राज्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार की रीढ़ है। ऐसे में यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखंड पूरी तरह से तैयार होकर बैठा है किसी भी प्रकार की सुविधा और सुरक्षा व सुगम यात्रा सरकार की प्राथमिकता रहेगी वहीं सरकार की तरफ से कोशिश रहेगी कि बेहतर सुविधा दे और जिसे वापस जाने के बाद देवभूमि के प्रति एक अच्छा संदेश भी लेकर जा सके।

Read More:- मध्यप्रदेश में गर्मी में लिया विकराल रूप, कई शहरों का तापमान पहुंचा 42 डिग्री से ऊपर, अगले 4 दिनों तक गर्मी करेगी परेशान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?