Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में गर्मी में लिया विकराल रूप, कई शहरों का तापमान पहुंचा 42 डिग्री से ऊपर, अगले 4 दिनों तक गर्मी करेगी परेशान

मध्यप्रदेश में गर्मी में लिया विकराल रूप, कई शहरों का तापमान पहुंचा 42 डिग्री से ऊपर, अगले 4 दिनों तक गर्मी करेगी परेशान

Waether News:- मध्यप्रदेश का मौसम लगातार बदलता नजर आ रहा है गर्मी ने अब अपना विकराल रूप धारण कर लिया है। तेज धूप तप रही है और लगभग 16 जिलों में लू अलर्ट जारी का दिया गया है। मध्यप्रदेश के कई शहरों में तापमान 42 डिग्री से ऊपर जा चुका है। ऐसे में लोगों को भाषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले कुछ दिन लोगों के लिए बहुत दिक्कत है और परेशानी से भरे हुए हो सकते हैं। मध्यप्रदेश में गर्मी का यह विकराल रूप लोगों को परेशान करता नजर आ रहा है।

कई जिलों में लू का अलर्ट

मध्यप्रदेश के कई जिलों में लू अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के कई जिले गर्म रहने वाले हैं। इसके साथ ही रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में भी गर्मी का असर देखने को मिलेगा। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जा रही है।

स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

मध्यप्रदेश में तेज गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया गया है। बच्चों को इस बात की सलाह दी जा रही है कि तेज धूप से बचने के लिए सुबह के समय कक्षाएं ली जाए और अभिभावकों को भी इससे राहत मिल सके।

नया सिस्टम होगा एक्टिव

नया सिस्टम एक्टिव होने की वजह से कुछ खास फर्क नहीं पड़ने वाला है, क्योंकि यह सिस्टम बहुत ही कमजोर रहने वाला है। ऐसे में प्रदेश में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा गर्मी से राहत मिलने के आसार बहुत ही कम है।

Read more:- वेदांता प्लांट हादसे में मृतकों के परिवार को मिलेगा मुआवजा, 1 सदस्य को मिलेगी नौकरी और घायलों को मुआवजा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?