Home » उत्तराखंड » उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने के अनुसार 5.02 की रही तीव्रता

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने के अनुसार 5.02 की रही तीव्रता

Uttarakhand News:- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शनिवार के दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह घटना आज की है। अचानक से भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके दौरान रिक्टर पैमाने पर 5.02 की तीव्रता दर्ज की गई है। भूकंप के झटके जैसे ही महसूस हुए लोग दहशत में आ गए। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार को सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए ऐसे में कई लोग जैसे ही भूकंप के झटके महसूस होने लगे अपने घरों से बाहर निकलकर आ गए।

सुबह 5:13 पर महसूस किए भूकंप के झटके

भूकंप की घटना सुबह के समय की है। जब भूकंप के झटके महसूस किए गए तब सुबह के 5:13 हुए थे इस दौरान भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप का विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी। भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से लगभग 10 किलोमीटर पहले ही था इसकी गहराई धरती से लगभग 15 किलोमीटर तक दर्ज की गई है। यह भूकंप थोड़ा तीव्र था। जानकारी के मुताबिक भूकंप लगभग 10 से 15 सेकंड तक महसूस किया गया। हालांकि इस भूकंप से किसी तरह की कोई जानमाल की हानि नहीं हुई है।

आखिर क्यों आता है भूकंप?

कई लोगों के दिमाग में यह सवाल चलते रहता है कि आखिर भूकंप क्यों आता है। बता दे पृथ्वी के अंदर साथ प्लेट्स है जो लगातार घूमती है। यह प्लेट्स जहां टकराती है वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है बार-बार टकराने से प्लेट के कोने टूटते हैं जब दबाव बनता है तो प्लेट टूटने लगती है नीचे की ऊर्जा बाहर का रास्ता पूछता है और डिस्टरबेंस के बाद भूकंप आ जाता है। यही कारण है कि भूकंप आता है।

Read More:- यूपी सरकार का एक्शन मोड, SDM विपिन कुमार द्विवेदी हुए एक व्यक्ति से बहस करने के आरोप में निलंबित

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?