Home » उत्तर प्रदेश » CM Yogi ने आकाशवाणी के 89वें स्थापना दिवस पर की प्रशंसा, आवाज आज भी असरदार, बोले- ‘सबसे पहले यहीं से दुनिया सुनी’

CM Yogi ने आकाशवाणी के 89वें स्थापना दिवस पर की प्रशंसा, आवाज आज भी असरदार, बोले- ‘सबसे पहले यहीं से दुनिया सुनी’

CM Yogi
CM Yogi

CM Yogi : योगी अदित्यानाथ ने गुरुवार को लखनऊ में आकाशवाणी के 89वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह आयोजन Indira Gandhi Pratishthan के मार्स सभागार में हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आकाशवाणी की भूमिका और उसके योगदान को याद किया। सीएम योगी ने कहा कि एक समय ऐसा था जब न स्मार्टफोन थे और न ही टेलीविजन आम लोगों तक पहुंचे थे। उस दौर में All India Radio ही लोगों तक देश-दुनिया की खबरें पहुंचाता था। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में सुनी गई पहली आवाज भी आकाशवाणी की ही थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आकाशवाणी ने हिंदी के साथ-साथ कई क्षेत्रीय भाषाओं और बोलियों को भी लोकप्रिय बनाया। भोजपुरी, अवधी, गढ़वाली और कुमाऊनी जैसी भाषाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में इसकी बड़ी भूमिका रही है। इससे देश की सांस्कृतिक विविधता को मजबूती मिली।

CM Yogi ने की आकाशवाणी की प्रशंसा

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 1938 में सबसे पहले आकाशवाणी लखनऊ से ‘वंदेमातरम’ का प्रसारण हुआ था। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि देश की भावना का प्रतीक है। इसके अलावा आकाशवाणी कई बड़े सामाजिक और सांस्कृतिक आंदोलनों की आवाज भी बना। सीएम ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से लेकर मंदिर पुनर्प्रतिष्ठा तक आकाशवाणी ने अहम भूमिका निभाई। साथ ही प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रम के लिए आकाशवाणी को ही चुना, जिससे इसकी विश्वसनीयता और मजबूत हुई।

वरिष्ठ प्रसारकों का सम्मान

इस कार्यक्रम में आकाशवाणी से जुड़े कई वरिष्ठ लोक सेवा प्रसारकों को सम्मानित किया गया। इनमें सुशील रॉबर्ट बनर्जी, सतीश कुमार ग्रोवर, यज्ञदेव पंडित समेत कई नाम शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने उनके योगदान की सराहना की और उन्हें प्रेरणा का स्रोत बताया। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने पद्मश्री लोकगायिका Malini Awasthi का जिक्र करते हुए हल्के अंदाज में कहा कि उनके पति अवनीश अवस्थी यहां इसलिए आए हैं ताकि सम्मान के वक्त ताली बजा सकें और “शाम की रोटी बची रहे।” इस टिप्पणी पर कार्यक्रम में मौजूद लोग मुस्कुरा उठे।

Read More : Lifestyle: बर्नआउट से बचने के लिए बनाएं ये जरूरी सीमाएं

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?