Home » धर्म » Hanuman Jayanti पर करें खास उपाय, कर्ज और आर्थिक तंगी से मिल सकती है राहत

Hanuman Jayanti पर करें खास उपाय, कर्ज और आर्थिक तंगी से मिल सकती है राहत

Hanuman Jayanti
Hanuman Jayanti

Hanuman Jayanti : हिंदू धर्म में Hanuman Jayanti को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन Hanuman की पूजा करने से जीवन के संकट दूर होते हैं। मान्यता है कि बजरंगबली अपने भक्तों को भय, बाधा और आर्थिक परेशानी से राहत देते हैं। हनुमान जयंती की रात पीपल के 11 साफ पत्ते लें और उन पर कुमकुम या अष्टगंध से ‘श्री राम’ लिखें। इसके बाद इन पत्तों की माला बनाकर हनुमान जी को अर्पित करें। मान्यता है कि इससे रुका हुआ धन वापस मिलने लगता है।

इस दिन ‘ऋणमोचक मंगल स्तोत्र’ का पाठ करना खास फलदायी माना गया है। हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाकर इसका 11 बार पाठ करने से कर्ज से मुक्ति मिलने की मान्यता है। साथ ही ग्रह दोष भी शांत होते हैं।

Hanuman Jayanti

हनुमान जी को सिंदूर बहुत प्रिय है। इस दिन चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर चोला चढ़ाना शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान अपनी मनोकामना मन ही मन कहने से सकारात्मक परिणाम मिलने की मान्यता है। एक जटा वाला नारियल लें और उस पर सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं। इसे अपने ऊपर से सात बार वारकर हनुमान जी के चरणों में अर्पित करें। इसके बाद ‘ॐ नमो हनुमते’ मंत्र का जाप करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

गुप्त रूप से करें उपाय

इन उपायों को करते समय ध्यान रखें कि इन्हें गुप्त रखा जाए। मान्यता है कि उपाय की चर्चा करने से उसका असर कम हो सकता है। इसलिए पूजा शांत और एकाग्र मन से करें। हनुमान जयंती के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। तामसिक भोजन से दूर रहना भी जरूरी माना गया है। साथ ही पूजा के दौरान मन और शरीर दोनों की शुद्धता बनाए रखना चाहिए।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन उपायों का प्रभाव तभी दिखता है जब व्यक्ति सच्चे मन और विश्वास के साथ इन्हें करता है। श्रद्धा और नियमित पूजा से जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद की जाती है।

Read More : Ayodhya: पंचकोसी परिक्रमा में उमड़ें लाखों श्रद्धालु शामिल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?