Mathura News:- मथुरा में पैरा ओलंपिक कमिटी आफ इंडिया और दिव्यांग पर स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ राजस्थान के तत्वावधान में 23 से लेकर 27 मार्च तक एस स्पोर्ट्स स्टेडियम जयपुर में पारा फेसिंग नेशनल चैंपियनशिप आयोजित कराई गई थी। इसमें जिले के खिलाड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। खिलाड़ी ने वहां कांस्य पदक अपने नाम कर अपना नाम रोशन कर दिया है।
कई प्रतियोगियों ने दिया था भाग
इस प्रतियोगिता में कप्तान सिंह गुर्जर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पल में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के साथ पंजाब और पश्चिम बंगाल के खिलाड़ियों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश करके कांस्य पदक को अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही देवेंद्र कुमार, कु. सलोनी गुर्जर ने भी भाग लिया था। इसके अलावा फेसिंग खिलाड़ी कन्हैया गुर्जर का कहना है कि खिलाड़ियों को फेसिंग के उपकरण स्पोर्ट्स स्कूल के सहयोग से उपलब्ध करवाए गए थे।
खिलाड़ी अहमदाबाद से ले रहे प्रशिक्षण
यह सभी खिलाड़ी साइन ट्रेनिंग सेंटर अहमदाबाद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी राकेश यादव, बीएसए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर ललित मोहन शर्मा, डॉक्टर जयसिंह चौहान, हरि मोहन रावत, छतपाल सिंह, शैलेंद्र कुमार, शिवम, शैलेश मिश्रा सीपी सरस्वत, अमित गौतम आदि ने बधाई भी दी है।
Read More:- मध्यप्रदेश में गर्मी के बीच आंधी-तूफान का दौर जारी, 30 मार्च तक दिखेगा इसका असर





