Home » उत्तर प्रदेश » रामनवमी के शुभ अवसर पर सूर्य देव ने किया रामलला का तिलक, धूमधाम से मनाया जा रहा उत्सव

रामनवमी के शुभ अवसर पर सूर्य देव ने किया रामलला का तिलक, धूमधाम से मनाया जा रहा उत्सव

Ram Navami 2026:- रामनवमी का त्यौहार अयोध्या में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा। रामनवमी के इस अवसर पर रामलला के मस्तक पर सूर्य देव ने 4 मिनट का तिलक किया है। रामनगरी अयोध्या में रामलला का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। दोपहर के 12:00 बजे सूर्यदेव ने रामलला का तिलक किया है यह तब हुआ जब भगवान श्री राम के जन्म का क्षण रहा। रामलला का जन्मोत्सव हर बार की तरह इस बार भी बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।

इस बार रामनवमी पर रवि योग और सर्वार्थसिद्धि योग का विशेष संयोग देखने को मिल रहा है। जिससे आयोजन का धार्मिक महत्व और बढ़ता नजर आता है। सूर्य तिलक के साथ ही रामलला का अभिषेक श्रंगार और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी किया गया और देश-विदेश से कई श्रद्धालु इस दिव्य दर्शन के साक्षी बने।

सूर्य तिलक की तैयारी

जानकारी के मुताबिक इससे पहले गुरुवार को ही सूर्य तिलक की पूरी तैयारी की जा चुकी थी। वही लगातार तीसरे दिन सूर्य तिलक का सफल ट्रायल किया गया और दोपहर के लगभग 12:00 सूर्य की किरणों ने रामलला के मस्तक को आलोकित किया। यह प्रक्रिया लगभग 4 मिनट तक चली और शुक्रवार को यही प्रक्रिया दोहराई गई। इस तरह रामलला का सूर्य तिलक हुआ।

सूर्य तिलक के लिए ट्रायल

मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, सूर्य तिलक के लिए मंदिर के ऊपरी तल पर विशेष रिफ्लेक्टर लेंस और मिरर सिस्टम तैयार करके लगाए गए और सूर्य के कितने लेंस के माध्यम से दूसरे तल पर लगे दर्पण पर जाकर पहुंची। इसके बाद वहां से परावर्तित होकर लगभग 75 मिनी के आकार में रामलला के ललाट पर तिलक के रूप में दिखाई दिए। यह पूरी प्रक्रिया सूर्य की दिशा और गति के अनुरूप तय हुई है।

Read More:- आज मनाई जा रही रामनवमी, इस दौरान करें यह कार्य जीवन के सभी दुख होंगे दूर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?