Home » स्पोर्ट्स » Vaibhav Suryavanshi का जन्मदिन आज, इन दिनों IPL की तैयारी में जुटे; राजस्‍थान रॉयल्‍स का हैं हिस्‍स

Vaibhav Suryavanshi का जन्मदिन आज, इन दिनों IPL की तैयारी में जुटे; राजस्‍थान रॉयल्‍स का हैं हिस्‍स

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi : हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में बिहार के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 80 गेंदों पर 175 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 15 चौके और 15 छक्के शामिल रहे। मैदान के हर कोने में शॉट्स लगाते हुए उन्होंने विपक्षी गेंदबाज़ों की पूरी रणनीति ध्वस्त कर दी। इसी विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने मुकाबला 100 रन से जीत लिया। वैभव के शानदार प्रदर्शन के बावजूद अब तक उनका इंटरनेशनल डेब्यू नहीं हो सका था।

International Cricket Council (ICC) का एक नियम था। साल 2020 में लागू किए गए इस नियम के अनुसार, किसी भी खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए कम से कम 15 साल का होना जरूरी है। यह नियम खिलाड़ियों के शारीरिक और मानसिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए बनाया गया था।

Vaibhav Suryavanshi का जन्मदिन आज

27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव अब 15 साल के हो चुके हैं। ऐसे में उनके इंटरनेशनल करियर की राह पूरी तरह साफ हो गई है। क्रिकेट फैंस लंबे समय से उन्हें भारत की सीनियर टीम में देखने का इंतजार कर रहे हैं। अब माना जा रहा है कि चयनकर्ता जल्द ही उन्हें मौका दे सकते हैं। घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ Indian Premier League (IPL) में भी वैभव ने अपनी प्रतिभा साबित की है। आईपीएल 2025 में उन्होंने 7 मैचों में 252 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। गुजरात के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़कर रिकॉर्ड बना दिया। वह लीग में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए।

घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार प्रदर्शन

वैभव के आंकड़े उनके टैलेंट की गवाही देते हैं। टी20 क्रिकेट में उन्होंने 18 मैचों में 204 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 701 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 1 अर्धशतक निकला है। लिस्ट ए क्रिकेट में भी उन्होंने 8 मैचों में 353 रन बनाए हैं, जबकि फर्स्ट क्लास में 207 रन उनके नाम हैं। वैभव सूर्यवंशी की उम्र की बाधा खत्म होने के बाद अब सबकी नजर इस बात पर है कि उन्हें भारतीय टीम में कब मौका मिलता है। जिस तरह की बल्लेबाजी उन्होंने दिखाई है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय क्रिकेट को एक नया स्टार मिलने वाला है।

Read More : Rinku Singh को 3 करोड़ का पुरस्कार और RSO पद पर नियुक्ति

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?