Home » धर्म » रामनवमी पर करें यह कार्य हर अधूरी मन्नत को मिलेगी मंजिल, भगवान श्री राम होंगे प्रसन्न

रामनवमी पर करें यह कार्य हर अधूरी मन्नत को मिलेगी मंजिल, भगवान श्री राम होंगे प्रसन्न

Ram Navami 2026:- रामनवमी हर साल बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाई जाती है। रामनवमी के दिन भगवान श्री राम की पूजा आराधना की जाती है। इस बार रामनवमी 26 मार्च 2026 को मनाई जा रही है। इस दिन अगर आप भगवान श्री राम की आरती और रामचरित्र मानस का पाठ करते हैं तो आपके जन्म-जन्मातर के पापों से आपको मुक्ति मिल जाती है। रामनवमी के दिन भगवान श्री राम ने धरती पर अवतार लिया था इस खुशी में रामनवमी का त्यौहार मनाया जाता है।

रामनवमी पर क्या करें?

रामनवमी के इस खास अवसर पर अगर आप भगवान श्री राम के नाम का जाप करते हैं और इस दिन अगर आप भगवान श्री राम की पूजा आराधना करते हैं उनकी यह खास आरती का पाठ करते हैं तो आपके जीवन में सभी बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे और सभी पापों से आपको मुक्ति मिल जाएगी। जीवन में सभी अधूरी मन्नते आपकी पूरी होने लगेगी।

भगवान राम की आरती

श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम्।

नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।

कंदर्प अगणित अमित छवी नव नील नीरज सुन्दरम्।

पट्पीत मानहु तडित रूचि शुचि नौमी जनक सुतावरम्।।

भजु दीन बंधु दिनेश दानव दैत्य वंश निकंदनम्।

रघुनंद आनंद कंद कौशल चंद दशरथ नन्दनम्।।

सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारू अंग विभूषणं।

आजानु भुज शर चाप धर संग्राम जित खर-धूषणं।।

इति वदति तुलसीदास शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।

मम ह्रदय कुंज निवास कुरु कामादी खल दल गंजनम्।।

मनु जाहिं राचेऊ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सावरों।

करुना निधान सुजान सिलू सनेहू जानत रावरो।।

एही भांती गौरी असीस सुनी सिय सहित हिय हरषी अली।

तुलसी भवानी पूजि पूनी पूनी मुदित मन मंदिर चली।।

दोहा- जानि गौरी अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि।

मंजुल मंगल मूल वाम अंग फरकन लगे।।

राम जी के मंत्र

1. ॐ श्री रामाय नमः॥

2. ॐ श्री रामचन्द्राय नमः।

3. ॐ रां रामाय नमः।

4. श्रीराम तारक मंत्र – श्री राम, जय राम, जय जय राम।

5. श्रीराम गायत्री मंत्र –
6. ॐ दाशरथये विद्महे सीतावल्लभाय धीमहि।
तन्नो रामः प्रचोदयात्॥

7. श्री राम रक्षा मंत्र – ॐ ह्रां ह्रीं रां रामाय नमः॥

8. राम ध्यान मंत्र – श्री रामाय रामभद्राय रामचंद्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः।

9. विपत्ति में रक्षा हेतु-
राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे ।
सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने ।

Read More:- उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार के 9 साल हुए पूर्व, घरेलू पर्यटन में यूपी देश में बना नंबर वन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?