Home » उत्तराखंड » एलपीजी गैस को लेकर आज पांचवे दिन भी कांग्रेसियों का धरना जारी, उधर सत्र की हुई शुरुआत

एलपीजी गैस को लेकर आज पांचवे दिन भी कांग्रेसियों का धरना जारी, उधर सत्र की हुई शुरुआत

Uttarakhand News:- भराड़ीसैंण में बजट सत्र के पांचवें दिन फिर आज भी एलपीजी गैस को लेकर कांग्रेसियों का धरना चल रहा है। ऐसे में सत्र की शुरुआत हो चुकी है। बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे। भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। ऐसे में सीएम धामी सहित मंत्री विधायक सदन में पहुंच चुके हैं और सत्र की शुरुआत भी की जा चुकी है। रसोई गैस को लेकर कांग्रेसी विधानसभा की सीढ़िया पर बैठकर धरना करते नजर आ रहे हैं। विधानसभा सत्र के चौथे दिन गुरुवार को भी सदन में एलपीजी आपूर्ति के मुद्दे पर बहुत बड़ा हंगामा हो गया है।

एलपीजी की हो रही कालाबाजारी

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने पीठ से सरकार को एलजी की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। ऐसे में सदन में चर्चा न करने पर आरोप लगा विपक्ष ने विरोध भी किया और सदन की कार्यवाही 45 मिनट तक स्थगित रही है। सदन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने नियम 310 पर प्रदेश में गैस सिलेंडरों को लेकर हो रहे कालाबाजारी और जमाखोरी का मुद्दा उठाया था।

विश्व अध्यक्ष में इस सूचना को नियम 58 में भोजनावकाश के बाद सुनने का विनिश्चय दिया था। तीन बजे सत्र शुरू होने पर संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल का कहना था कि एलपीजी की आपूर्ति केंद्र सरकार का विषय है। लिहाजा इस पर संसद में चर्चा नहीं हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्तमान में जिस तरह की स्थिति बन चुकी है। इससे केंद्र सरकार ने व्यावसायिक देश सिलेंडर की आपूर्ति पर रोक लगा दी है घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं आई है। इस बात को लेकर संसद में बातचीत हुई है।

असंतुष्ट विपक्ष कर रहा चर्चा की मांग

वही एक तरफ सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष चर्चा की मांग उठा रहा है और विरोध कर रहा है। विपक्ष का कहना है की पीठ से जब नियम 310 पर विनिश्चय दिया गया तो सरकार चर्चा करने से क्यों भागती नजर आ रही है। प्रदेश भर में एलपीजी गैस को लेकर हाहाकार मच गया है और लाइन लग रही है लोगों को कई परेशानियां हो रही है। प्रदेश भर में होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट संचालकों को एलपीजी सिलेंडर नहीं मिल रहा है। वही पक्ष और विपक्ष के बीच बहस होने से संसद की कार्यवाही 45 मिनट तक स्थगित की गई थी।

Read More:- मार्च महीने की शुरुआत में ही गर्मी में किया हाल-बेहाल, तापमान पहुंचा 38 डिग्री से ऊपर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?