T20 World Cup 2026 : 8 मार्च 2026 भारतीय क्रिकेट के लिए यादगार तारीख बन गई। भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 96 रन से हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने इतिहास रच दिया। यह पहला मौका रहा जब किसी टीम ने तीसरी बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी उठाई। इसके अलावा टीम इंडिया लगातार दूसरी बार यह खिताब जीतने वाली पहली टीम भी बन गई।
यह फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, वही मैदान जहां 19 नवंबर 2023 को भारत को विश्व कप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इस बार तस्वीर बिल्कुल अलग थी।
T20 World Cup 2026
कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को पूरी तरह से मैच से बाहर कर दिया। मैच खत्म होते ही स्टेडियम में जश्न का माहौल बन गया और खिलाड़ियों के साथ फैंस की खुशी भी देखने लायक थी। खिताब जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि यह ट्रॉफी दो ऐसे लोगों को समर्पित है जिन्होंने भारतीय क्रिकेट की मजबूत नींव रखी। गंभीर ने कहा कि पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने टीम को एक मजबूत दिशा दी, जबकि वीवीएस लक्ष्मण ने ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के जरिए युवा खिलाड़ियों की बेहतरीन तैयारी की व्यवस्था बनाई। गंभीर के मुताबिक, इन दोनों का योगदान टीम की मौजूदा सफलता में बेहद अहम है।
मिला जय शाह का साथ
गंभीर ने बातचीत के दौरान एक भावुक किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि 2024 और 2025 में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज हारने के बाद टीम और उनके लिए समय काफी कठिन था। उस दौर में जय शाह ने फोन कर उनका हौसला बढ़ाया और साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। इसके अलावा उन्होंने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का भी आभार जताया।
दिया स्पष्ट जवाब
कोच गंभीर ने सोशल मीडिया पर होने वाली आलोचनाओं को ज्यादा महत्व नहीं दिया। उन्होंने साफ कहा कि उनकी असली जिम्मेदारी उस ड्रेसिंग रूम में मौजूद खिलाड़ियों के प्रति है, न कि ऑनलाइन टिप्पणियों के प्रति। उनके मुताबिक, कोई भी कोच उतना ही सफल होता है जितनी उसकी टीम। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने ही उन्हें एक बेहतर कोच बनने में मदद की है।
STORY | My accountability is to those 30 people in change room: Gambhir
India head coach Gautam Gambhir stated on Sunday that he is only accountable to the people in the dressing room, and dedicated India’s successful T20 World Cup tile defence to stalwarts Rahul Dravid and VVS… pic.twitter.com/twwivi6f8r
— Press Trust of India (@PTI_News) March 9, 2026
गंभीर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की भी खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार ने कप्तान के तौर पर उनका काम काफी आसान कर दिया। गंभीर के अनुसार, एक कप्तान का लक्ष्य व्यक्तिगत उपलब्धियों से ज्यादा टीम की जीत होना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों और फैंस से भी अपील की कि व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ज्यादा टीम की सफलता का जश्न मनाना चाहिए।
भारत ने रचा इतिहास
भारत ने पहली बार एमएस धोनी की कप्तानी में 2007 में टी20 विश्व कप जीता था। इसके बाद 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने दोबारा खिताब हासिल किया। अब 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में तीसरी बार यह ट्रॉफी जीतकर भारत ने नया इतिहास बना दिया। भारतीय क्रिकेट के लिए यह उपलब्धि लंबे समय तक याद रखी जाएगी।
Read More : IND vs NZ Final: बारिश ने रोका खेल तो क्या होगा नतीजा?





