Weather News:- मध्यप्रदेश में गर्मी की शुरुआत जोरदार हुई है मार्च का महीना शुरू होते ही तेज गर्मी का एहसास देखने को मिल रहा है। मार्च महीने के पहले हफ्ते में ही तापमान सामान्य तापमान से 3 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में तापमान फिलहाल 39°C दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले समय में तापमान 40°C तक पहुंच सकता है। ऐसे में अप्रैल और मई के महीने में लोगों को भयानक गर्मी का सामना करना पड़ेगा। जहां एक तरफ तापमान शुरू मार्च में ही इतना तेज गर्मी का एहसास करवा रहा है वही आने वाले समय में तापमान जबरदस्त बढ़ाने वाला है और अप्रैल में के महीने में गर्मी अपना तेवर दिखाने वाली है। ऐसे में लू चलने की भी संभावना जताई जा रही है।
हवा ने बदला अपना रूख
मौसम विभाग के मुताबिक इस बार गर्मी इसलिए जल्दी बढ़ गई, क्योंकि फिलहाल हवाओं ने अपना रुख बदल दिया है। फिलहाल प्रदेश घर में हवा उत्तर पूर्व की बजाय पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा की तरफ चल रही है। जिसकी चलते रेगिस्तान इलाकों से गर्म हवाएं इधर आ रही है और तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से मार्च महीने के पहले ही सप्ताह में गर्मी का एहसास हो रहा है।
मार्च में ही दिखे गर्मी के तेज तेवर
गर्मी में अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। इससे पहले मार्च महीने में तापमान में इतनी जल्दी तेजी नहीं आती थी। मार्च महीने के दूसरे हफ्ते या तीसरे हफ्ते तक तापमान बढ़ता था लेकिन इस बार तापमान पहले ही हफ्ते में बढ़ गया जिसकी वजह से कई शहरों का पर 40 डिग्री से ऊपर चला गया। इसकी वजह से गर्मी का एहसास होने लगा है।
मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह
मार्च में ही बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है। ऐसे में लोगों को धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी गई है साथ ही पर्याप्त पानी पिए और हल्के और सूती कपड़े पहने हैं धूप में निकलते समय सर और चेहरे को ढक ले और खासकर बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें।
अप्रैल में मई लू चलने की संभावना
मौसम विभाग की माने तो इस बार मार्च महीने में ही इतनी तेज गर्मी शुरू हो गई है। ऐसे में आसार जताए जा रहे हैं कि आने वाले अप्रैल महीने में और मई के महीने में लू चलने की संभावना है। वही ऐसे में तापमान लगभग 45 डिग्री से ऊपर जा सकता है और कई शहरों में लू चल सकती है।
Read More:- उत्तरप्रदेश में दिल्ली से लखीमपुर जा रही बस पलटी, लगभग 15 से ज्यादा यात्री हुए गंभीर रूप से घायल





