Home » बिजनेस » UTS Ticket Booking App बंद, रेल यात्रियों को RailOne से मिलेंगी सभी सुविधाएं

UTS Ticket Booking App बंद, रेल यात्रियों को RailOne से मिलेंगी सभी सुविधाएं

UTS Ticket Booking App
UTS Ticket Booking App

UTS Ticket Booking App : इंडियन रेलवे ने ऐलान किया है कि जनरल टिकट बुकिंग एप UTS Ticket Booking App 1 मार्च से बंद कर दी जाएगी। अब यात्रियों को इस एप की जगह नई सुपर एप RailOne का इस्तेमाल करना होगा। UTS एप के जरिए अब तक यात्री जनरल टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट ऑनलाइन खरीद सकते थे। रेलवन एप को पिछले साल लॉन्च किया गया था और यह यात्रियों के लिए एक वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म है।

इस एप के जरिए जनरल टिकट, रिजर्व टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट बुक किए जा सकते हैं। इसके अलावा IRCTC Rail Connect, NTES, Rail Madad और फूड ऑन ट्रैक जैसी कई सेवाएं भी इसी एप में उपलब्ध हैं।

UTS Ticket Booking App बंद

UTS एप के आर-वॉलेट में मौजूद धनराशि अब RailOne में ट्रांसफर की जा सकती है। यात्री IRCTC या UTS एप के लॉगइन और पासवर्ड से रेलवन एप में लॉगइन कर अपने आर-वॉलेट का बैलेंस इस्तेमाल कर सकेंगे। इस तरह यात्रियों को अपने डिजिटल पैसे की सुविधा लगातार मिलती रहेगी। रेलवन एप पर फिलहाल जनरल टिकट पर 3 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर का लाभ लेने के लिए यात्रियों को डिजिटल माध्यम जैसे यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से टिकट का भुगतान करना होगा। यह ऑफर 14 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा।

RailOne की प्रमुख खूबियां

RailOne एप से यात्री रिजर्व, जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट बुकिंग प्रक्रिया सरल और सुरक्षित है। एप में लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस, ट्रेन की टाइमिंग, लेट होने की जानकारी, कोच पोजिशन और प्लेटफॉर्म जानकारी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। यात्री अपने पीएनआर स्टेटस चेक कर सकते हैं और बुक टिकट को एप से ही कैंसिल भी कर सकते हैं।

इंटीग्रेटेड सेवाओं की सुविधा

RailOne एप में IRCTC अप्रूव वेंडर से डायरेक्ट खाना ऑर्डर करने की सुविधा है। इसके अलावा Rail Madad को भी एप में इंटीग्रेट किया गया है, जिससे यात्री शिकायत, फीडबैक और सर्विस रिक्वेस्ट आसानी से मैनेज कर सकते हैं। यह एप यात्रियों को डिजिटल सफर को आसान और सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो रही है।

Read More : Rahul Gandhi का दावा, अमेजन पर मौजूद है अप्रकाशित पुस्तक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?