Ishan Kishan : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर चिंताएं बनी हुई थीं। अभ्यास सत्र के दौरान जसप्रीत बुमराह की एक तेज यॉर्कर ईशान किशन के पैर के अंगूठे पर लगी थी। इसके बाद उन्हें काफी दर्द में देखा गया, जिससे सवाल उठने लगे कि क्या वह आज मैदान पर उतर पाएंगे।
खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि आज नामीबिया के खिलाफ मैच में ईशान किशन खेलेंगे। उनकी चोट अब पूरी तरह ठीक हो गई है और वह मैदान पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। यह अपडेट भारतीय टीम और फैंस दोनों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।
Ishan Kishan
भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा को हाल ही में पेट संबंधी बीमारी के चलते दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें छुट्टी मिल चुकी है, लेकिन उनकी मैच फिटनेस को लेकर अंतिम फैसला अभी बाकी है। टीम प्रबंधन ने कहा है कि उनकी उपलब्धता इस बात पर निर्भर करेगी कि वह खुद को मैच से पहले कैसा महसूस करते हैं। अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में अभिषेक अस्वस्थ होने के बावजूद खेलने उतरे थे, लेकिन दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए और फील्डिंग के दौरान मैदान पर नहीं उतरे थे। इसके बाद उन्होंने अभ्यास सत्र भी मिस किया। अगर वह पूरी तरह फिट नहीं होते हैं, तो टीम संयोजन पर असर पड़ सकता है।
नामीबिया मैच की अहमियत
टीम इंडिया ने विश्व कप 2026 का आगाज अमेरिका के खिलाफ जीत से किया था। हालांकि, इस मैच में सूर्या के अलावा कोई भी बैटर खास प्रदर्शन नहीं कर सका। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले नामीबिया के खिलाफ मुकाबला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारतीय टीम की नजर लगातार दूसरी जीत हासिल करने पर टिकी हुई है।
टीम इंडिया की तैयारी
टीम मैनजमेंट ने खिलाड़ियों की फिटनेस और रणनीति को लेकर सतर्कता बरती है। ईशान किशन की वापसी से टीम के मध्यक्रम में मजबूती आएगी, जबकि अभिषेक शर्मा की उपलब्धता अंतिम समय तक टीम के प्लानिंग पर असर डाल सकती है। नामीबिया मैच भारतीय टीम के लिए तालमेल और फॉर्म टेस्ट करने का भी बड़ा मौका है।
Read More : Mahashivratri कांवड़ यात्रा: हापुड़ में बदला ट्रैफिक





