International Oil Smuggling : भारतीय कोस्ट गार्ड ने शुक्रवार को समंदर में चल रहे एक बड़े अंतरराष्ट्रीय तेल तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया। यह कार्रवाई समुद्री और हवाई निगरानी के साथ चलाए गए एक समन्वित ऑपरेशन के दौरान की गई। मुंबई तट से दूर समंदर में सक्रिय इस रैकेट पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। कार्रवाई के दौरान तीन जहाजों को जब्त किया गया, जो अवैध तरीके से तेल की खरीद-बिक्री में लिप्त पाए गए।
कोस्ट गार्ड के मुताबिक गुरुवार को निगरानी के दौरान मुंबई से करीब 100 नॉटिकल मील पश्चिम में तीन संदिग्ध जहाजों की गतिविधियां सामने आईं। ये जहाज भारतीय विशेष आर्थिक क्षेत्र के पास असामान्य तरीके से घूम रहे थे। शक गहराने पर कोस्ट गार्ड के जहाजों ने इन्हें रोका और बोर्डिंग टीम को जांच के लिए भेजा गया।
International Oil Smuggling का भंडाफोड़
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह गिरोह युद्ध प्रभावित देशों से बेहद कम कीमत पर कच्चा तेल खरीदता था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा में ही तेल को एक टैंकर से दूसरे मोटर टैंकरों में ट्रांसफर कर दिया जाता था। इस पूरी प्रक्रिया से न केवल भारी मुनाफा कमाया जा रहा था, बल्कि कई देशों के टैक्स और ड्यूटी नियमों को भी चकमा दिया जा रहा था। कोस्ट गार्ड की अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली ने इस ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई। सिस्टम ने एक मोटर टैंकर की संदिग्ध डिजिटल मूवमेंट को ट्रैक किया।
जांच में पता चला कि दो अन्य जहाज उसी टैंकर की ओर बढ़ रहे थे। डिजिटल डेटा, सैटेलाइट ट्रैकिंग और मूवमेंट पैटर्न से साफ हुआ कि ये जहाज गैरकानूनी तेल ट्रांसफर में शामिल हैं।
तलाशी में मिले अहम सबूत
जब कोस्ट गार्ड की स्पेशल टीम जहाजों पर पहुंची, तो वहां मौजूद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, लॉग बुक और दस्तावेजों की गहन जांच की गई। क्रू मेंबर्स से अलग-अलग पूछताछ की गई। डिजिटल रिकॉर्ड्स से तेल की आवाजाही, ट्रांसफर टाइमिंग और विदेशी संपर्कों की पूरी कड़ी सामने आ गई। इससे यह स्पष्ट हो गया कि यह कोई स्थानीय नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित गिरोह है।
On 06 Feb 26, @IndiaCoastGuard busted an International oil-smuggling racket in a meticulously coordinated sea–air operation. The syndicate exploited mid-sea transfers in international waters to move cheap oil from conflict ridden regions to motor tankers, evading duties owed to… pic.twitter.com/erJ31U4xyH
— Indian Coast Guard (@IndiaCoastGuard) February 7, 2026
पहचान बदलकर बचने की कोशिश
जांच एजेंसियों को पता चला कि ये जहाज अक्सर अपनी पहचान बदलते रहते थे। नाम, झंडा और डिजिटल सिग्नल में हेरफेर कर तटीय देशों की एजेंसियों को गुमराह किया जाता था। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि जहाजों के असली मालिक विदेशों में बैठे हैं, जो अलग-अलग हैंडलरों के जरिए पूरे नेटवर्क को चला रहे थे। जब्त किए गए तीनों जहाजों को मुंबई लाया जा रहा है। यहां कस्टम्स विभाग और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियां संयुक्त रूप से आगे की जांच करेंगी। अधिकारियों का मानना है कि इस कार्रवाई से न सिर्फ भारत, बल्कि अन्य तटीय देशों को हो रहे राजस्व नुकसान पर भी लगाम लगेगी। कोस्ट गार्ड की यह कार्रवाई समंदर में गैरकानूनी कारोबार के खिलाफ एक बड़ा संदेश मानी जा रही है।
Read More : Trent Limited के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार





