Home » राशिफल / ज्योतिष शास्त्र » वास्तु के अनुसार पूजा करते समय किस दिशा में करें मुख, जाने क्या कहता है वास्तु शास्त्र

वास्तु के अनुसार पूजा करते समय किस दिशा में करें मुख, जाने क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips:- वास्तु के अनुसार कई ऐसी बातें होती है जिस पर हमें खास ध्यान देना होता हैं। अगर हम इन बातों पर ध्यान देते हैं तो हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और घर में सुख शांति के साथ सब कुछ शुभ होने लगता है। अक्सर घर में पूजा घर से जुड़े कुछ नियम हमें अपनाना चाहिए अगर आप इन्हें सही तरीके से अपनाते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होता है। हमेशा पूजा करते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि सही दिशा में मुख करके पूजा करनी है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और जीवन पर गलत प्रभाव नहीं पड़ते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

उत्तर दिशा है सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में मुख करके पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा कुबेर की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में मुख करके पूजा करने से धन-वैभव और भौतिक समृद्धि प्राप्त होती है। ऐसा करने से आए में वृद्धि होती है घर में धन आने के मार्ग खुलते हैं मन से नकारात्मक विचार खत्म होने लगते हैं और सब कुछ शुभ होने लगता है।

पूर्व दिशा है सही दिशा

पूर्व दिशा में अगर आप मुख करके पूजा करते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। पूर्व दिशा सूर्य की दिशा है। इस दिशा में मुख करके पूजा करने से अंतर्मन जागृत होता है। इस दिशा को ज्ञान, चेतना, आत्मबल और विवेक का स्रोत कहा जाता है। पूर्व दिशा में मुख करके पूजा करने से बुद्धि भी तेज होती है समाज में मान-सम्मान बढ़ता है और ज्ञान प्राप्ति होती है। पूर्व दिशा में पूजा मुख करके पूजा करना बहुत ही श्रेष्ठ माना जाता है।

पश्चिम दिशा है सही दिशा

मान्यता है कि अगर आप पश्चिम दिशा की तरफ मुख करके पूजा करते हैं, तो ऐसे में पूजा स्थल का द्वारा पूर्व की तरफ होना चाहिए। ऐसे में तब पश्चिम दिशा की तरफ मुख करके पूजा करना शुभ माना जाता है। अगर मंदिर का मुख पूर्व दिशा की तरफ है तो इसका सर्वश्रेष्ठ फल प्राप्त होता है।

दक्षिण दिशा है गलत दिशा

दक्षिण दिशा में मुख करके अगर आप पूजा करते हैं तो मान्यता है कि इस दिशा में मुख करके पूजा करना अशुभ माना जाता है। दक्षिण दिशा मृत्यु के देवता यह से जुड़ी हुई है और पितरों की दिशा भी इसे माना जाता है। अगर आप इस दिशा में मुख करके पूजा करते हैं तो यह शुभ नहीं होता है। इसलिए इस दिशा में मुख करके पूजा ना करें।

Read More:- Realme का धाकड़ स्मार्टफोन मिल रहा लॉन्चिंग प्राइस से 7000 सस्ता, देखें फीचर्स और बैटरी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?