कुंडली दोष से अक्सर कई लोग परेशान होते हैं। ऐसे में वह यह सोचते रहते हैं की कुंडली दोष से छुटकारा कैसे मिलेगा। हमारी कुंडली में ग्रहों का बहुत ही खास स्थान होता है। कभी-कभी ऐसा होता है कि हम बहुत मेहनत करते हैं लेकिन इसके बावजूद भी कोई फल नहीं मिल पाता मन में हमेशा डर बना रहता है मन अशांत रहता है और शांति नहीं मिल पाती है। ऐसे में अगर आप नौ ग्रहों की शांति के लिए कुछ मंत्र पढ़ते हैं तो इससे उत्तम कुछ नहीं होता है। ऐसे में आपके ग्रह शांत हो जाएंगे और कुछ नहीं हमारी कुंडली का दोष मिट जाता है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको नवग्रह मंत्र का उच्चारण करना चाहिए।
क्या है नवग्रह मंत्र के फायदे?
नवग्रह मंत्र बहुत ही पावरफुल होते हैं। यह केवल शब्द नहीं बल्कि एक विशिष्ट ध्वनि है जो हमारे आसपास आने वाली सभी नकारात्मकता को दूर करती है। अगर आप नवग्रह मंत्र का जाप करते हैं तब ऐसे में एक तरंग होती है जो धीरे-धीरे कुंडली में बड़े-बड़े दोषों को कम कर देती है। ज्योतिष शास्त्र के महान ग और विद्वानों के अनुसार हर ग्रह का एक स्वामी होता है उनकी अपनी एक तरंग होती है। इन्हें शांत करने के लिए आपको इन मंत्रों का जाप करना होता है।
9 ग्रहों को शांत करने के चमत्कारी मंत्र
सूर्य: आत्मविश्वास और समाज में मान-सम्मान के लिए- “ॐ सूर्याय नमः”।
चंद्र: मानसिक सुकून और तनाव दूर करने के लिए- “ॐ सोमाय नमः”।
मंगल: कर्ज से मुक्ति और साहस के लिए- “ॐ भौमाय नमः”।
बुध: बुद्धि और व्यापार में बरकत के लिए- “ॐ बुधाय नमः”।
गुरु: सुख-समृद्धि और ज्ञान के लिए- “ॐ बृहस्पतये नमः”।
शुक्र: ऐश्वर्य और प्रेम-संबंधों के लिए- “ॐ शुक्राय नमः”।
शनि: मुश्किलों को दूर करने और न्याय के लिए- “ॐ शनैश्चराय नमः”।
राहु: अचानक आने वाली परेशानियों से बचने के लिए- “ॐ राहवे नमः”।
केतु: आध्यात्मिक शक्ति और बुरी नजर से बचाव के लिए- “ॐ केतवे नमः”।
नवग्रह मंत्र के जाप का महत्व
नवग्रह मंत्र का अपने आप में बहुत ही खास महत्व है अगर आप इनका जाप करते हैं तो आपकी कुंडली में मौजूद बड़े-बड़े दोष अपने आप धीरे-धीरे शांत होने लगते हैं। जब आपकी कुंडली दो शांत हो जाते हैं तो सभी कार्य बनने लगते है। मित्रों का जाप करते हैं तो ब्रह्मांड की ऊर्जा हमारे शरीर और मस्तिष्क को प्रभावित करती है। इसका असर सीधे हमारे सेहत आर्थिक स्थिति और रिश्तों पर दिखने लगता है।
Read More:- शिक्षक भर्ती में कई अभ्यार्थि हुए गलत तरीके से चयनित, इस नियुक्ति पर उठे कई सवाल और लगे आरोप





