Home » राजनीति » Mann Ki Baat का 130वां एपिसोड, पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित; इन विषयों पर की चर्चा

Mann Ki Baat का 130वां एपिसोड, पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित; इन विषयों पर की चर्चा

Mann Ki Baat
Mann Ki Baat

Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 130वें एपिसोड के जरिए देशवासियों से संवाद किया। यह वर्ष 2026 में उनका पहला रेडियो कार्यक्रम था, जिसमें उन्होंने आगामी गणतंत्र दिवस और संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने कहा कि 26 जनवरी केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि संविधान निर्माताओं को याद करने और उनके योगदान को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने इसे देश की लोकतांत्रिक यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया, जो हर नागरिक को अपने कर्तव्यों और अधिकारों की याद दिलाता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने 25 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भी चर्चा की। उन्होंने मतदाताओं को लोकतंत्र की असली ताकत बताते हुए कहा कि हर वोट देश के भविष्य को दिशा देता है।

Mann Ki Baat का 130वां एपिसोड

उन्होंने युवाओं से अपील की कि जब कोई पहली बार मतदाता बने, तो परिवार, समाज और समुदाय मिलकर उसका स्वागत करें और इस पल को उत्सव की तरह मनाएं। प्रधानमंत्री ने 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं से मतदाता सूची में पंजीकरण कराने और मतदान के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के तेजी से बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया के सबसे बड़े स्टार्टअप हब्स में शामिल हो चुका है और यह उपलब्धि युवाओं की मेहनत, नवाचार और जोखिम उठाने की क्षमता का परिणाम है।

स्टार्टअप इंडिया

उन्होंने बताया कि भारतीय स्टार्टअप्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष विज्ञान, परमाणु ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन और बायोटेक्नोलॉजी जैसे उभरते क्षेत्रों में वैश्विक पहचान बना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने युवाओं को नए विचारों के साथ आगे बढ़ने और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति की झलक

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने विदेशों में बसे भारतीय समुदाय की सराहना भी की। उन्होंने मलेशिया में भारतीय मूल के लोगों द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रयासों का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि वहां सैकड़ों तमिल स्कूल संचालित हो रहे हैं, जहां तमिल भाषा के साथ-साथ अन्य विषयों की पढ़ाई भी मातृभाषा में कराई जाती है। इसके अलावा तेलुगु, पंजाबी और अन्य भारतीय भाषाओं के संरक्षण और प्रचार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह ‘मन की बात’ एपिसोड लोकतंत्र की मजबूती, युवा शक्ति के महत्व, नवाचार की भूमिका और भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रभाव पर केंद्रित रहा। उन्होंने देशवासियों को संविधान, मतदान, स्टार्टअप्स और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

Read More : Job Fair में 61 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी, देशभर के नवजवानों को मिला करियर का नया मोड़

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?