Vastu Tips:- वास्तु के अनुसार हमें रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ बातों का बहुत ही खास ख्याल रखना होता है। अगर हम इन बातों का ध्यान रखते हैं और इन बातों का पालन करते हैं तो हमारे जीवन में आने वाली कई मुसीबतें टल जाती है साथ ही वास्तु के अनुसार घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। इन नियमों को अपनाकर आप अपनी जिंदगी को और बेहतर बना सकते हैं।
अगर आप इन नियमों को अनदेखा करते हैं तो आपके मुश्किलें लगातार बढ़ सकती है और कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए सुबह उठने से इन चीजों को गलती से भी ना देखें। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
सुबह शीशा ना देखें
सुबह उठते समय इस बात का ध्यान रखें कि उठने से गलती से भी शीशा नहीं देखना चाहिए। वास्तु के अनुसार सुबह के समय सबसे पहले शीशे को देखना अशुभ माना जाता है। इससे घर में नेगेटिविटी आती है साथ ही दिमाग में कई प्रकार की उलझने चलती रहती है। इसलिए गलती से भी सुबह उठते ही शीशा ना देखें।
सुबह उठते से झूठे बर्तन ना देखें
सुबह-सुबह अक्सर हम उठकर सबसे पहले किचन में जाते हैं उसके बाद झूठे बर्तन दिखे तो हम वही साफ करने लगते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार सुबह-सुबह झूठे बर्तन देखना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और घर में खराब ऊर्जा बढ़ती जाती है। इसलिए गलती से भी सुबह उठने से झूठे बर्तन ना देखें।
सुबह उठने से परछाई ना देखें
सुबह के समय उठकर सबसे पहले परछाई देखना वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से पूरा दिन खराब जाता है और कई काम अटक जाते हैं। इसलिए गलती से भी सुबह के समय परछाई देखने की गलती ना करें। सुबह के समय उठकर अपने इष्ट देवता को याद करें और कुछ देर अपने हाथों को देखते रहे इससे सभी कार्य सफल होंगे और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आएगी।
Read More:- फ्लिपकार्ट सेल पर मिल रहा Google Pixal स्मार्टफोन कौड़ियों के दाम, जाने कीमत और ऑफर





