Home » उत्तर प्रदेश » उत्तरप्रदेश के आगरा में लगी आग, दमकल टीम की तीन गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

उत्तरप्रदेश के आगरा में लगी आग, दमकल टीम की तीन गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

UttarPradesh News:- उत्तरप्रदेश के आगरा में नाई की मंडी इलाके में आग लग गई। आग लगने के बाद यहां इलाके में अफरा तफरी मच गई। इलाके में स्थित फोम के गोदाम में आग लगी जिसकी वजह से यहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस इलाके में गली छोटी होने के कारण दमकल की टीम अपनी गाड़ियां वहां तक नहीं पहुंच पाई। जिसकी वजह से दमकल कर्मियों को एक से दूसरा और दूसरे से तीसरा ऐसे करके लगभग 13 पाइप जोड़कर आग को बुझाया पड़ा।

आज सुबह लगी आग

आज सुबह के समय संकरी गली में बने गोदाम में आग लग गई। जिसके बाद दमकल की टीम को जानकारी दी गई और दमकल की तीन गाड़ियां यहां पहुंची दमकल की टीम ने लगभग 100 फीट के पाइप जोड़कर घटनास्थल पर पहुंचाएं और उसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग भीषण थी जिसकी वजह से एक घंटे तक आग पर काबू नहीं हो पाया। इसके बाद जैसे तैसे एक घंटे बाद आग बुझ गई।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

सीएफओ देवेंद्र सिंह का कहना है कि बड़ा गालिबपुरा स्थित नेहरा वाली गली में इमरान के घर भूतल पर फोम का गोदाम बना हुआ है। वही परिवार ऊपर की मंजिल पर रहता है इस गोदाम में शॉर्ट सर्किट की वजह से सुबह के समय 8:30 बजे आग लग गई। आग लगने के बाद यहां अफरा-तफरी माहौल हो गया।

इस घर में निवास करने वाले लोग सभी घर से बाहर निकल आए। दमकल की टीम को जानकारी दी गई इसके बाद आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया क्योंकि यहां इलाका बहुत संकरा था। जिसकी वजह से काफी परेशानियां हुई। लगभग 1 घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया।

Read More:- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बैरागीद्वीप में आयोजित शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, सभा को करेंगे संबोधित

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?