Home » उत्तर प्रदेश » अयोध्या में भी मनाया गया धूमधाम से मकर संक्रांति का पर्व, रामलला को अर्पित की पतंग और विशेष भोग

अयोध्या में भी मनाया गया धूमधाम से मकर संक्रांति का पर्व, रामलला को अर्पित की पतंग और विशेष भोग

Makar Sankranti:- मकर संक्रांति का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है हिंदू धर्म में इसका बहुत ही खास महत्व है। अयोध्या में भी मकर संक्रांति का त्यौहार बहुत ही धूमधाम और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। मकर संक्रांति के इस खास अवसर पर रामलला को पतंग भेंट की गई और भारी संख्या में भक्तों का मंदिर में जमावड़ा लगा था। रामलला को मकर संक्रांति पर विशेष भोग भी लगाया गया।

श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

रामलला को मकर संक्रांति पर अलग-अलग प्रकार के भोग लगाए गए अयोध्या में मकर संक्रांति का त्यौहार बहुत ही हर्ष उल्लास और खुशी के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी भी लगाई। इसके साथ ही लोगों ने तिल, गुड़, वस्त्र और अन्न का दान पुण्य भी अर्जित किया। ठंड के बाद श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। सरयू नदी पर सुबह के लगभग 4:00 बजे से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग गया था। लोगों ने सरयू नदी में श्रद्धा की डुबकी लगाई।

मकर संक्रांति पर पूजा-अर्चना हुई

मकर संक्रांति के इस त्यौहार पर भक्तों का मेला लगा भक्तों ने मकर संक्रांति के अवसर पर विशेष पूजा और अर्चना की रामलला को भक्तों की तरफ से पतंग भेंट की गई। इसके अलावा मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोंच्चार भी किया गया और पूजा संपन्न हुई। इसके साथ ही भगवान श्री राम को विशेष प्रकार का भोग भी लगाया गया।

प्रशासन ने किए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

मकर संक्रांति के इस मौके पर सरयू नदी पर डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा जिसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा और व्यवस्था के बहुत ही अच्छे इंतजाम किए गए। भक्तों ने बड़ी श्रद्धा के साथ सरयू नदी में स्नान किया और उसके बाद श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को दान पुण्य भी किया। इसके बाद सभी भक्त रामलला के दर्शन करने के लिए मंदिर परिसर की ओर बड़े।

Read More:- मध्यप्रदेश पर फिर बरसा ठंड का कहर, ठिठुरन ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, पारा भी गिरा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?