Makar Sankranti:- आज मकर संक्रांति का त्यौहार है, उसके साथ ही आज एकादशी भी है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बाद भी लोगों ने मकर संक्रांति के इस पावन पर्व पर हरिद्वार में डुबकियां लगाई। इस बार मकर संक्रांति और एकादशी का बहुत ही शुभ और अच्छा संजोग बन रहा है। जिसकी वजह से लोग गंगा नदी में डुबकी लगाने पहुंचे हैं। भक्तों ने बहुत बड़ी संख्या में यहां आकर स्नान किया।
इसके साथ ही ढोल और दमाऊ की थाप के बीच देव डोलियों को भी यहां लाया गया। इतनी भीषण ठंड और घने कोहरे के बावजूद भी लोग श्रद्धा की डुबकी लगाते नजर आए और गंगा घाट पर आरती भी उतारी गई।
संक्रांति और एकादशी का शुभ संयोग बना 23 सालों बाद
मकर संक्रांति के दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में आता है और एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने को ही मकर संक्रांति कहा जाता है। हालांकि इस बार मकर संक्रांति और एकादशी का बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है और यह बहुत ही विशेष मुहूर्त में स्नान को उत्तम बनाते हुए ज्योतिषविद महात्म्य बताया जा रहा है। मकर संक्रांति के इस अवसर पर दोपहर के समय 3:07 पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे इस दौरान उत्तरायण काल को शास्त्रों में शुभ माना गया है। इस दौरान किसी भी पवित्र नदी में नहाना और सूर्य देव को जल अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
कई शुभ योग बन रहे
मकर संक्रांति के दिन सुबह 7:30 से लेकर 3:04 तक सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बन रहा है। वही चतुर्ग्रही योग और वृद्धि योग भी रहने वाला है। इस संगम की वजह से दिन और ज्यादा शुभ होगा इतना ही नहीं इस दिन षटतिला एकादशी भी पड़ रही है। ऐसा सहयोग लगभग 23 साल के बाद बन रहा है। यह एक बहुत ही शुभ दिन है। इस दिन पूजा पाठ करें और जरूरतमंद लोगों को दान भी करें। इसके साथ ही आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें बहुत ही अच्छा लाभ प्राप्त होगा।
Read More:- मध्यप्रदेश के मौसम का फिर बदला मिजाज, ठंड से कपकपा रहे लोग, उत्तरी एमपी में ठंड का प्रकोप





