Vastu Tips:- अगर आपके घर में भी वास्तु दोष है तब ऐसे में केवल आपके ऊपर कर्ज बढ़ता है धन टिकता नहीं है, आर्थिक परेशानियों का रोजाना सामना करना पड़ता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ती जाती है और कई प्रकार की समस्याएं खड़ी होती है। ऐसा इसीलिए होता है, क्योंकि आपके घर में वास्तु दोष है। अगर आप भी घर से कर्ज का बोझ हटाना चाहते हैं और सब कुछ सही करना चाहते हैं। तब ऐसे में आपको कुछ उपाय आजमाने होंगे आपको कुछ ही महीना में इसका असर साफ देखने को मिलेगा। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मुख्य द्वार का उपाय
घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए। यह घर के लिए बहुत ही खास होता है इसके सामने जूते चप्पल न उतारे गंगाजल छिड़के और इसके ऊपर स्वास्तिक या ओम जरूर बनाएं लाल रंग का तोरण लगाए जिसमें घंटी लटकी हुई हो। घर के मुख्य दरवाजे पर नींबू मिर्ची लगाए जिससे नकारात्मक ऊर्जा घर में ना आए और कर्ज से छुटकारा मिल जाए।
घर में तिजोरी की सही दिशा
घर में तिजोरी हमेशा उत्तर दिशा में होनी चाहिए। हमेशा तिजोरी में आपको कुबेर यंत्र रखना चाहिए और कुछ नोट और लाल कपड़ा जरूर रखें। तिजोरी को हमेशा साफ सुथरा रखें और इसके अंदर लाल कपड़ा बिछाए।
दक्षिण पश्चिम कोने का उपाय
घर में हमेशा दक्षिण पश्चिम दिशा फिर मानी जाती है। इसीलिए हमेशा यहां पर भारी वस्तुएं रखें और अलमारी हो या फर्नीचर इस पर पीले कलर का पेंट करें और इस दिशा में हनुमान जी की फोटो लगाए।
रसोई और अग्नि कोने का उपाय
घर में हमेशा रसोई दक्षिण पूर्व दिशा में ही होनी चाहिए। हमेशा रसोई में लाल रंग का इस्तेमाल करें रसोई को साफ सुथरा रखें रोज सुबह अग्नि कोण में घी का दीपक जलाएं। इसके अलावा शुक्रवार को लक्ष्मी जी की पूजा करें और रोजाना नमक का पोछा घर में लगाए।
Read More:- गुरुवार को करें संपूर्ण तुलसी चालीसा का पाठ, किस्मत के बंद पड़े दरवाजे खुलेंगे





