Uttarpradesh Massacre:- उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में जमीन के मामले को लेकर हुए हत्याकांड का आरोपी पकड़ा गया है। इस आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गोली लगने से वह घायल भी हो गया। आरोपी ने जमीन को लेकर हत्या की थी। इसके बाद अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। शिकोहाबाद के नंदराम की मढैया गांव में हुई हत्या के आरोपी को गोली लगने से वह घायल हो गया जिसके बाद उसे उपचार के लिए सरकारी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।
29 दिसंबर को हुआ हत्याकांड
हाल ही में बीते 29 दिसंबर को जमीन के विवाद को लेकर फायरिंग और पथराव की घटना घटी थी। इसी दौरान सत्यभान को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। घर की महिलाओं को पीटा गया। इस हत्याकांड के मृतक सत्यभान के भतीजे चंद्रपाल ने थाने में 6 लोगों के खिलाफ खाना नसीरपुर में सूरतराम समय तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी अब तक किस हत्याकांड के लगभग तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
आरोपी कोहरे का फायदा उठाकर भागने की फिराक में
इस हत्याकांड का आरोपी अर्जुन उर्फ मिर्ची फतेहपुर कारखा अंडरपास लिंक मार्ग के पास कोहरे का फायदा उठाते हुए भागने की फिराक में था, लेकिन आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस का प्रयास सफल रहा। पुलिस ने फायरिंग कर दी जिसके बाद आरोपी के पैर में गोली लगी वह घायल हुआ और पकड़ा गया। आरोपी को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
Read More:- चीन युद्ध के दौरान उजड़ा जादूंग गांव फिर होगा पुनर्जीवित, लगभग 23 परिवारों को मिलेंगे यहां घर





