Home » स्पोर्ट्स » T20 World Cup से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, चोट से जूझ रहा गेंदबाज; अचानक बिगड़ी तबीयत

T20 World Cup से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, चोट से जूझ रहा गेंदबाज; अचानक बिगड़ी तबीयत

T20 World Cup
T20 World Cup

T20 World Cup : भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में अगले महीने शुरू होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप-2026 से पहले न्यूजीलैंड की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। टीम के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोटिल हो गए हैं। उनकी यह चोट ऐसे समय पर सामने आई है, जब वर्ल्ड कप में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है और हर टीम अपने अंतिम संयोजन को लेकर सतर्क है।

लॉकी फर्ग्यूसन आईएलटी20 लीग में डेजर्ट वाइपर्स की ओर से खेल रहे थे। 21 दिसंबर को एमआई अमिरात के खिलाफ मुकाबले के दौरान गेंदबाजी करते समय उनकी पिंडली में खिंचाव आ गया। वह केवल तीन गेंद ही फेंक सके और दर्द के कारण मैदान छोड़ना पड़ा।

T20 World Cup से पहले हालात खराब

दरअसल, फर्ग्यूसन को बिग बैश लीग में सिडनी थंडर की ओर से खेलना था, लेकिन फ्रेंचाइजी ने साफ कर दिया है कि वह इस सीजन बीबीएल का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इसका मतलब है कि वह लंबे समय तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहेंगे, जिससे उनकी मैच फिटनेस पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। सिडनी थंडर के जनरल मैनेजर ट्रेंट कोपलैंड ने फर्ग्यूसन के बाहर होने पर निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि लॉकी सिर्फ रफ्तार के लिए नहीं, बल्कि अपने जज्बे और टीम भावना के लिए भी जाने जाते हैं। उनके मुताबिक, टीम को मैदान पर ही नहीं, ड्रेसिंग रूम में भी उनकी कमी खलेगी। साथ ही उन्होंने फर्ग्यूसन के जल्द ठीक होने की कामना भी की।

न्यूजीलैंड की रणनीति पर असर

लॉकी फर्ग्यूसन का बाहर होना न्यूजीलैंड के लिए रणनीतिक रूप से बड़ा नुकसान है। वह 150 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं और डेथ ओवरों में विकेट निकालने में माहिर हैं। भारतीय पिचों पर उनका अनुभव भी टीम के काफी काम आने वाला था, क्योंकि वह कई बार आईपीएल खेल चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब करीब एक महीने का समय बचा है। अगर इस दौरान फर्ग्यूसन पूरी तरह फिट नहीं हो पाए, तो न्यूजीलैंड को उनकी जगह किसी नए गेंदबाज पर भरोसा करना पड़ेगा। हालांकि, उनके वर्ल्ड कप खेलने या न खेलने को लेकर कोई आधिकारिक स्थिति साफ नहीं की गई है।

न्यूजीलैंड के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि लॉकी फर्ग्यूसन समय रहते फिट होकर मैदान पर लौटेंगे। लेकिन मौजूदा हालात में उनकी चोट ने टीम प्रबंधन के साथ-साथ समर्थकों की भी नींद उड़ा दी है। आने वाले दिनों में उनकी फिटनेस रिपोर्ट ही यह तय करेगी कि वर्ल्ड कप में कीवी टीम की रफ्तार कितनी तेज होगी।

Read More : Shubman Gill फूड पॉइजनिंग के कारण विजय हजारे मैच से बाहर, मेडिकल टीम ने दी आराम करने की सलाह!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?