Home » स्पोर्ट्स » Shubman Gill फूड पॉइजनिंग के कारण विजय हजारे मैच से बाहर, मेडिकल टीम ने दी आराम करने की सलाह!

Shubman Gill फूड पॉइजनिंग के कारण विजय हजारे मैच से बाहर, मेडिकल टीम ने दी आराम करने की सलाह!

Shubman Gill
Shubman Gill

Shubman Gill : भारत की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल का नाम शनिवार को विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब की प्लेइंग-11 से नदारद रहा। जयपुर के जाइपुरा विद्यालय ग्राउंड पर पंजाब और सिक्किम के बीच मुकाबला होना था और गिल के खेलने की पूरी उम्मीद थी। लेकिन मैच शुरू होने से ठीक पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते वह मैदान पर नहीं उतर सके। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुभमन गिल को फूड पॉइजनिंग की शिकायत हुई है। पेट से जुड़ी परेशानी के कारण उन्हें कमजोरी और असहजता महसूस हुई। मेडिकल टीम ने हालात को देखते हुए उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी। इसी वजह से टीम मैनेजमेंट ने कोई जोखिम नहीं लिया और उन्हें मुकाबले से बाहर रखा गया।

सूत्रों के मुताबिक, गिल की तबीयत को लेकर किसी तरह की गंभीर चिंता की बात नहीं है। फूड पॉइजनिंग को सामान्य माना जा रहा है और इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हो रहा है। टीम के मेडिकल स्टाफ लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है ताकि वे जल्द पूरी तरह फिट हो सकें

Shubman Gill को हुआ फूड पॉइजनिंग

रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि शुभमन गिल अगले मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। एहतियात के तौर पर उन्हें एक मुकाबले का आराम दिया गया है। पूरी तरह से रिकवर होने के बाद वह दोबारा मैदान में वापसी करेंगे और टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत की कप्तानी करनी है। बतौर वनडे कप्तान यह उनकी दूसरी सीरीज होगी। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहली बार वनडे टीम की कमान संभाली थी, जहां उनके नेतृत्व को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी।

चोट और बीमारी के बीच कप्तानी

गिल हाल के महीनों में फिटनेस से जुड़ी चुनौतियों से जूझते रहे हैं। चोट के कारण वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाए थे। अब फूड पॉइजनिंग के चलते विजय हजारे का एक मैच मिस करना पड़ा, लेकिन टीम प्रबंधन को भरोसा है कि इसका उनकी कप्तानी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसी बीच गिल को टी20 टीम से बाहर किए जाने को लेकर भी चर्चा जारी है। उन्हें पहले टी20 टीम का उप-कप्तान बनाया गया था, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम में उनका नाम शामिल नहीं है। उनकी जगह अक्षर पटेल को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

फिलहाल, शुभमन गिल की प्राथमिकता पूरी तरह स्वस्थ होना है। टीम और फैंस दोनों को उम्मीद है कि वह जल्द फिट होकर मैदान में लौटेंगे और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भारत की अगुवाई करते नजर आएंगे।

Read More : Team India कि फिटनेस रिपोर्ट आई सामने, खिलाड़ियों की लंबी लिस्ट तैयार

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?