Post Office Holiday : डिजिटल दौर के बावजूद पोस्ट ऑफिस आज भी आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ा हुआ है। छोटे शहरों और कस्बों में तो पोस्ट ऑफिस न सिर्फ डाक सेवाओं, बल्कि बचत और निवेश का भी बड़ा माध्यम बना हुआ है। लोग आज भी यहां आकर अपने कई जरूरी काम निपटाते हैं। बता दें कि पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम को सबसे सुरक्षित निवेश ऑप्श्न्स में गिना जाता है। आरडी, एमआईएस और सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम जैसी योजनाएं कम जोखिम में नियमित आमदनी और सुरक्षित बचत का मौका देती हैं। ऐसे में नौकरीपेशा से लेकर बुजुर्ग तक इन योजनाओं पर भरोसा करते हैं।
वहीं, अक्सर लोग बिना जानकारी के पोस्ट ऑफिस पहुंच जाते हैं और पता चलता है कि उस दिन अवकाश है। ऐसे में समय और मेहनत दोनों बेकार हो जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि पोस्ट ऑफिस जाने से पहले छुट्टियों की जानकारी जरूर रखी जाए।
Post Office Holiday: पोस्ट ऑफिस
पोस्ट ऑफिस आमतौर पर रविवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय अवकाश, त्योहारों और राज्य सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों में भी डाकघर में कामकाज नहीं होता। कुछ खास मौकों पर स्थानीय स्तर पर भी अवकाश घोषित किया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस की छुट्टियों की जानकारी नजदीकी डाकघर से, आधिकारिक नोटिस बोर्ड या विभाग की वेबसाइट के जरिए ली जा सकती है। कई बार बैंक और पोस्ट ऑफिस की छुट्टियां एक जैसी भी होती हैं, लेकिन हर बार ऐसा जरूरी नहीं है। ऐसे में अगर आप खाता खुलवाने, आरडी जमा करने या किसी स्कीम से जुड़ा काम कराने जा रहे हैं, तो पहले छुट्टी की स्थिति जरूर जांच लें। थोड़ी सी सावधानी से आपका समय भी बचेगा और काम भी आसानी से पूरा हो जाएगा।
देखें लिस्ट
| तारीख | कारण |
|---|---|
| 26 जनवरी | गणतंत्र दिवस |
| 21 मार्च | ईद-उल-फितर (चांद पर निर्भर, बदलाव संभव) |
| 26 मार्च | राम नवमी |
| 31 मार्च | महावीर जयंती |
| 3 अप्रैल | गुड फ्राइडे |
| 1 मई | बुद्ध पूर्णिमा |
| 27 मई | ईद-उल-जुहा (बकरीद) |
| 26 जून | मुहर्रम |
| 15 अगस्त | स्वतंत्रता दिवस |
| 26 अगस्त | ईद-ए-मिलाद |
| 2 अक्टूबर | गांधी जयंती |
| 20 अक्टूबर | दशहरा |
| 8 नवंबर | दिवाली |
| 24 नवंबर | गुरु नानक जयंती |
| 25 दिसंबर | क्रिसमस |
ऑप्शनल हॉलिडे लिसट
| तारीख | पर्व / अवसर |
|---|---|
| 1 जनवरी | न्यू ईयर |
| 3 जनवरी | हजरत अली जयंती |
| 14 जनवरी | मकर संक्रांति |
| 23 जनवरी | बसंत पंचमी |
| 1 फरवरी | गुरु रविदास जयंती |
| 12 फरवरी | स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती |
| 15 फरवरी | महाशिवरात्रि |
| 19 फरवरी | शिवाजी जयंती |
| 3–4 मार्च | होलिका दहन / होली |
| 19 मार्च | गुड़ी पड़वा / उगादी |
| 20 मार्च | जुमात-उल-विदा |
| 5 अप्रैल | ईस्टर |
| 14–15 अप्रैल | बैसाखी |
| 9 मई | रवींद्रनाथ टैगोर जयंती |
| 16 जुलाई | रथ यात्रा |
| 15 अगस्त | पारसी न्यू ईयर |
| 26 अगस्त | ओणम |
| 28 अगस्त | रक्षाबंधन |
| 4 सितंबर | जन्माष्टमी |
| 14 सितंबर | गणेश चतुर्थी |
| 18–20 अक्टूबर | दशहरा |
| 26 अक्टूबर | वाल्मीकि जयंती |
| 29 अक्टूबर | करवा चौथ |
| 8–11 नवंबर | दिवाली से भाई दूज |
| 15 नवंबर | छठ पूजा |
| 24 नवंबर | गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस |
| 23–24 दिसंबर | हजरत अली जयंती |
Read More : Jamui Train Accident: सिमुलतला रेल हादसे के बाद रेलवे बोर्ड का कड़ा एक्शन, आसनसोल DRM का हुआ तबादला





