Home » मध्य प्रदेश » इंदौर मामले पर उमा भारती की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- “यह घटना MP और सरकार को करती है शर्मिंदा”

इंदौर मामले पर उमा भारती की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- “यह घटना MP और सरकार को करती है शर्मिंदा”

MP Uma Bharti
MP Uma Bharti

MP News : मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी ने कहर बरपा दिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में फैल रही जलजनित बीमारी से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को ही 338 नए मरीज सामने आए, जबकि 32 मरीजों को आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। कुल संक्रमितों की संख्या 2800 के पार पहुंच चुकी है, जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

भागीरथपुरा सहित कई इलाकों के स्वास्थ्य केंद्रों में सुबह से देर रात तक मरीजों की भीड़ लगी रही। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक उल्टी-दस्त, पेट दर्द और तेज बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।

MP में हुआ हादसा

डॉक्टरों के मुताबिक, कई परिवारों में एक साथ सभी सदस्य बीमार पड़ गए हैं, जिससे इलाज की व्यवस्था पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। दूषित पानी से फैली बीमारी ने लोगों में आक्रोश के साथ-साथ डर भी पैदा कर दिया है। रहवासी सवाल उठा रहे हैं कि जब इंदौर को बार-बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बताया जाता रहा है, तो फिर पीने के पानी में जहर कैसे पहुंच गया। कई मोहल्लों में लोग टैंकर के पानी पर निर्भर हो गए हैं और नलों का पानी पीने से कतरा रहे हैं। उनके मुताबिक इस मामले में सिर्फ मुआवजा नहीं, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी तय करना जरूरी है।

भाजपा नेता ने जताई आपत्ति

इस पूरे मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती ने खुलकर नाराजगी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि इंदौर में गंदा पानी पीने से हुई मौतें प्रदेश, सरकार और पूरी व्यवस्था के लिए शर्मनाक हैं। उनका कहना है कि सबसे स्वच्छ शहर कहलाने वाले नगर में इस तरह की बदहाली ने कई जिंदगियां निगल ली हैं और मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। उमा भारती ने मुआवजे की राशि पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसी की जिंदगी की कीमत 2 लाख रुपए नहीं हो सकती, क्योंकि परिजन जीवन भर इस दर्द के साथ जीते हैं।

“मिलनी चाहिए सजा”

भाजपा नेता ने साफ शब्दों में कहा कि इस घटना के लिए नीचे से लेकर ऊपर तक जो भी दोषी हैं, उन्हें अधिकतम सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने इसे राज्य सरकार के लिए एक बड़ी परीक्षा बताया और कहा कि पीड़ित परिवारों से माफी मांगना और सख्त कार्रवाई करना अब जरूरी हो गया है। इंदौर में फैली यह बीमारी सिर्फ स्वास्थ्य संकट नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही पर भी बड़ा सवाल बनकर खड़ी हो गई है।

Read More : Nothing स्मार्टफोन यूज़ करने वाले यूजर्स को बड़ा झटका, कीमतों में आया 2000 रु का उछाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?