Ramlala Abhishek:- रामलला की जन्मभूमि अयोध्या में इसी दिन प्रतिष्ठा द्वादशी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। आज अब इसी तिथि पर वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ रामलला का अभिषेक होगा। रामलला के मंदिर में यहां हवन और पूजन की परंपरागत विद्या भी संपन्न की जाएगी। इस दौरान यहां कोई संत महात्मा धर्माचार्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
वही इस क्षण के साक्षी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बनेंगे। इस मौके पर श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर में प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर बुधवार यानी कि आज रामलला का भव्य अभिषेक किया जाएगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री होंगे शामिल
इस अनुष्ठान के दौरान यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल रहने वाले हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह के 11:00 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और मंदिर परिषद में लगभग 4 घंटे रखेंगे। वहीं यहां बने अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर का ध्वजारोहण भी करेंगे। भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ बहुत ही धूमधाम से मनाई जाएगी। यहां इस क्षण के साक्षी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बनेंगे।
आवागमन की व्यवस्था
आवागमन को लेकर यहां अच्छी व्यवस्था की जा रही है। रक्षा मंत्री मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे। इसके बाद यहां आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे। अनुष्ठान संपन्न होने के बाद दोपहर के 3:20 बजे रक्षा मंत्री अयोध्या से वापस लौटेंगे। मंदिर के परिसर में यहां सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। वही यहां भजन कीर्तन राम कथा और श्री राम के जय घोष से धर्म नगरी में उत्सव का उल्लास मनाया जा रहा है। सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है।
Read More:- सनी की साढ़ेसाती से बचाएगा यह चमत्कारी स्त्रोत का पाठ, जाने कैसे प्रसन्न होंगे शनि देव





