Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में बर्फ जैसी ठिठुरन से लोग परेशान, कई इलाकों में पारा 1.7 डिग्री तक पहुंचा, जाने पूरी खबर

मध्यप्रदेश में बर्फ जैसी ठिठुरन से लोग परेशान, कई इलाकों में पारा 1.7 डिग्री तक पहुंचा, जाने पूरी खबर

Weather News:- मध्यप्रदेश में बर्फीली हवाए चल रही है। इन हवाओं के चलते ठंड में और ज्यादा इजाफा हो रहा है। कड़ाके की ठंड के चलते कई हिस्सों में ठंड में कोहराम मचा दिया है। पूर्वी हिस्सों के कई इलाकों जैसे शहडोल के कल्याणपुर में तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। जेट स्ट्रीम के चलते तापमान में लगातार गिरावट आ रही और ठंड में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। कई इलाकों में बर्फीली हवाई चल रही तो वहीं कई इलाकों में कोहरे ने ठंड बड़ा रखी है। सर्द हवाओं के चलते आम जनता पर इसका काफी प्रभाव देखने को मिल रहा है।

कोहरे से हो रही ट्रेनें लेट

कई क्षेत्रों में घना कोहरा नजर आ रहा है। जिसके चलते यातायात पर इसका असर देखने को मिल रहा है। कई ट्रेनें बहुत लेट चल रही है। दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन की तरफ आने वाली मालवा एक्सप्रेस और शताब्दी के साथ सचखंड और कर्नाटक एक्सप्रेस समेत 10 से ज्यादा ट्रेन लेट चल रही है। यात्री ट्रेनों का इंतजार करते हुए परेशान हो रहे हैं। कोहरे के कारण ट्रेनों में देरी देखने को मिल रही है।

जेट स्ट्रीम ने बढ़ाई ठंड

जेट स्ट्रीम के चलते ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में लगातार ठंड में तेजी दर्ज की जा रही है। ऐसे में जेट स्ट्रीम की रफ्तार 259 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है जिसकी वजह से लगातार ठंड सक्रिय हो रही है। दिन में भी ठंडी हवाएं चल रही है और लगातार ठंड में तेजी बढ़ रही है।

कोहरे से दृश्यता हो रही कम

कोहरे के चलते दृश्यता कम हो रही है। कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से जनजीवन के साथ-साथ यातायात भी प्रभावित हो रहा है। घने कोहरे के चलते दतिया और खजुराहो में दृश्यता 50 से 200 मीटर के बीच दर्ज की गई। वही सतना, नौगांव, रीवा, सीधी, मंडल और खरगोन में सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है। जिसकी वजह से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। दृश्यता कम होने की वजह से कई समस्याएं सामने आ रही है।

Read More:- सोना-चांदी की बढ़त पर लगा ब्रेक, जाने आज कितना चल रहा ताजा भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?