Home » उत्तराखंड » New Year Tour: भीड़ भाड़, शोर शराबे से दूर यह जगह शांति पाने वालों के लिए है जन्‍नत, आप भी जरूर जाएं

New Year Tour: भीड़ भाड़, शोर शराबे से दूर यह जगह शांति पाने वालों के लिए है जन्‍नत, आप भी जरूर जाएं

New Year Tour
New Year Tour

New Year Tour : क्रिसमस के बाद जैसे ही नया साल नजदीक आता है, लोग पहाड़ों की ओर रुख करने लगते हैं। ज्यादातर सैलानी शिमला और मनाली की टिकट बुक कर लेते हैं, जहां इस वक्त भारी भीड़ और महंगे होटल आम बात है। अगर आप बर्फबारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं और भीड़भाड़ से बचना चाहते हैं, तो उत्तराखंड का मुनस्यारी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यह जगह अब भी उन लोगों के लिए खास है, जो शांति और प्रकृति को असली रूप में महसूस करना चाहते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे, जिसे जानकर आपको यह टूर प्लान करना आसान हो जाएगा।

मुनस्यारी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। समुद्र तल से करीब 2,300 मीटर की ऊंचाई पर बसा यह कस्बा गोरीगंगा नदी के किनारे फैला हुआ है।

New Year Tour : सर्दियों में है खास

सबसे पहले हम आपको ‘मुनस्यारी’ शब्द का अर्थ बता दें, जो कि बर्फ की जगह है। कुमाऊं हिमालय की गोद में बसा यह इलाका पंचचूली पर्वत श्रृंखला के शानदार नजारों के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि इसे कई लोग प्यार से “छोटा कश्मीर” भी कहते हैं। दिसंबर से फरवरी के बीच मुनस्यारी की तस्वीर पूरी तरह बदल जाती है। यहां का तापमान -3 डिग्री तक गिर सकता है और आसपास की चोटियां सफेद बर्फ की चादर ओढ़ लेती हैं। पंचचूली की बर्फ से ढकी चोटियां सुबह की धूप में किसी पोस्टकार्ड जैसी दिखती हैं। हालांकि भारी बर्फबारी के दौरान सड़कें प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए यात्रा से पहले मौसम और रास्तों की जानकारी लेना जरूरी है।

ट्रेकिंग और एडवेंचर

मुनस्यारी घूमने के साथ-साथ ट्रेकर्स और पर्वतारोहियों का पसंदीदा बेस कैंप भी है। खलिया टॉप और थमारी कुंड जैसे ट्रेक यहां के सबसे लोकप्रिय रूट्स हैं। अल्पाइन घास के मैदान, शांत जंगल और खुला आसमान यहां के अनुभव को और खास बना देते हैं। एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं। मुनस्यारी सीधे हवाई या रेल नेटवर्क से नहीं जुड़ा है, लेकिन यहां पहुंचना मुश्किल भी नहीं है। सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम और टनकपुर हैं। वहां से टैक्सी या बस के जरिए अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ होते हुए मुनस्यारी पहुंचा जा सकता है। सड़क यात्रा पहाड़ों के खूबसूरत नजारों के कारण यादगार बन जाती है।

यहां घूमें

मुनस्यारी में पंचचूली पर्वत, खलिया टॉप, बिरथी फॉल्स, नंदा देवी मंदिर और कालामुनि टॉप जैसे कई दर्शनीय स्थल हैं। यहां से हिमालय की ऊंची चोटियों का नजारा सीधे दिल को छू जाता है। अगर नए साल की शुरुआत सुकून और बर्फ की ठंडी हवा के साथ करना चाहते हैं, तो मुनस्यारी एक शानदार ऑप्षन है।

Read More : Jamui Train Accident पर बड़ी अपडेट आई सामने; समन्वय के अभाव में गलत रूट पर चली हावड़ा-अमृतसर मेल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?