Home » स्पोर्ट्स » Dhruv Jurel ने ठोका लिस्ट-ए क्रिकेट में अपना पहला शतक, काउंटर अटैक से छूटे गेंदबाजों के पसीने

Dhruv Jurel ने ठोका लिस्ट-ए क्रिकेट में अपना पहला शतक, काउंटर अटैक से छूटे गेंदबाजों के पसीने

Dhruv Jurel
Dhruv Jurel

Dhruv Jurel Century in Vijay Hazare Trophy : विजय हजारे ट्रॉफी 2025 के तीसरे राउंड में राजकोट का मैदान उस वक्त खास बन गया, जब उत्तर प्रदेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने बड़ौदा के खिलाफ ऐसा खेल दिखाया, जिसने मुकाबले की दिशा ही बदल दी। नंबर-3 पर उतरते ही जुरेल ने साफ कर दिया कि वे सिर्फ टिकने नहीं, बल्कि मैच पर कब्जा जमाने आए हैं। 24 साल के ध्रुव जुरेल के लिए यह मुकाबला यादगार बन गया।

उन्होंने अपने लिस्ट-ए करियर का पहला शतक जड़ा, लेकिन यह शतक सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं रहा। जुरेल ने 101 गेंदों पर नाबाद 160 रन ठोककर बड़ौदा के गेंदबाजों की पूरी रणनीति बिखेर दी।

Dhruv Jurel: उड़ा गेंदबाजों का हौसला

जुरेल की बल्लेबाजी का सबसे खतरनाक पहलू उनका काउंटर अटैक रहा। उन्होंने बड़ौदा के तेज गेंदबाज रसिख सलाम को खास तौर पर निशाने पर लिया और महज 14 गेंदों में 55 रन बटोर डाले। चौकों-छक्कों की बारिश ने मैदान का माहौल पूरी तरह यूपी के पक्ष में कर दिया। हर ओवर के साथ दबाव गेंदबाजों पर बढ़ता चला गया। विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दो मुकाबलों में भी जुरेल ने हैदराबाद और चंडीगढ़ के खिलाफ अर्धशतक जड़े थे। बता दें कि उनकी फॉर्म पहले से ही शानदार थी, जो कि बड़ौदा के खिलाफ पारी उसी लय का अगला पड़ाव बनी।

यूपी की मजबूत बल्लेबाजी लाइन

ध्रुव जुरेल के अलावा यूपी के लिए अभिषेक गोस्वामी ने 51 रन बनाए, जबकि कप्तान रिंकू सिंह ने जिम्मेदारी निभाते हुए 63 रन की पारी खेली। प्रशांत वीर ने 35 रन जोड़े। इन पारियों की बदौलत उत्तर प्रदेश ने 7 विकेट खोकर 369 रन का विशाल स्कोर बनाया। हाल ही में ध्रुव जुरेल दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल सकी।

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे ध्रुव जुरेल की यह फॉर्म फ्रेंचाइजी के लिए राहत की खबर है। आईपीएल 2026 से पहले उनका इस तरह रन बनाना बताता है कि जुरेल बड़े मंच के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Read More : Gautam Gambhir की कुर्सी पर खतरा मडंराया, BCCI और वीवीएस लक्ष्मण की सीक्रेट मुलाकात ने मचाई हलचल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?