Uttarakhand News:- उत्तराखंड में घने कोहरे की वजह से बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। यहां के मैदानी इलाकों में घना कोहरा होने की वजह से यातायात बहुत ही बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। उत्तराखंड के इस मैदानी इलाको में कोहरा घना होने की वजह से जनजीवन बहुत ही बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इसकी वजह से देहरादून एयरपोर्ट पर कई उड़ाने बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुई है।
कई फ्लाइटें नहीं पहुंची
घने कोहरे के चलते देहरादून एयरपोर्ट की कई उड़ाने पहुंची नहीं है सुबह 8:00 से लेकर 10:00 तक आने वाली इंडिगो अहमदाबाद और इंडिगो दिल्ली के साथ इंडिगो जयपुर और एयर इंडिया मुंबई एयरपोर्ट नहीं पहुंची है। घने कोहरे के चलते यह समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सुबह कई उड़ाने प्रभावित हो रही है वहीं इसके साथ ही कल शाम जयपुर और मुंबई से आ रही दो उड़ानों को डायवर्ट किया गया। जिसके बाद अभी भी क्षेत्र में घना कोहरा बना हुआ है। इस घने कोहरे से कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही है।
यातायात के साथ विद्यार्थियों को भी परेशानी
घने कोहरे की वजह से यातायात को प्रभावित हो ही रहा है। सामान्य जनजीवन में भी कई प्रकार की समस्याएं हो रही है। कई फ्लाइट एयरपोर्ट नहीं पहुंच रही वहीं इस घने कोहरे के चलते विद्यार्थियों को भी स्कूल जाने में परेशानियां हो रही है। इतनी ठंड में बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है। जिसकी वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है कोहरे में दृश्यता भी कम हो गई है जिसकी वजह से कई समस्याएं उत्पन्न हो रही है।
बर्फबारी की आशंका
मौसम विभाग की माने तो ऐसे में 30 से 31 दिसंबर के साथ एक दो जनवरी को पर्वतीय क्षेत्रो में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वही 29 दिसंबर को देहरादून समेत 6 जिलों में घना कोहरा छा सकता है। इसलिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। पूर्वानुमान है कि देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, चंपावत, और नैनीताल जिले के कई हिस्सों में सोमवार को घना कोहरा छा सकता है।
Read More:- छत्तीसगढ़ के कोरबा में एसएस प्लाजा में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियों को बुलाया मौके पर





