Home » टेक न्यूज़ » Google Maps का ये छुपा फीचर बना देगा सफर को आसान, बस इन स्टेप्स को करें फॉलो

Google Maps का ये छुपा फीचर बना देगा सफर को आसान, बस इन स्टेप्स को करें फॉलो

Google Maps
Google Maps

Google Maps : आज के समय में रास्ता पूछने के दिन लगभग खत्म हो चुके हैं। शहर हो या गांव, नई जगह हो या रोज का रूट ज्यादातर लोग गूगल मैप्स पर ही भरोसा करते हैं। घूमने का प्लान बनाना हो, किसी अनजान इलाके में घर ढूंढना हो या ऑफिस पहुंचना हो… गूगल मैप्स हर कदम पर मार्गदर्शन करता है, लेकिन इस सुविधा की के लिए इंटरनेट कनेक्शन होने बहेद आवश्यक होता है। हालांकि, अब यूजर्स को इससे छूटकारा मिल सकता है। इसके लिए उन्हें इसकी आसान फीचर को जानने की जरूरत है। यदि आप भी इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको पूरा आर्टिकल विस्तार से पढ़ने की जरूरत है।

कई बार सफर के दौरान ऐसी जगहें आ जाती हैं जहां मोबाइल नेटवर्क कमजोर होता है या बिल्कुल गायब। पहाड़ी इलाके, ग्रामीण क्षेत्र या लंबी हाइवे ड्राइव में यह समस्या आम है। ऐसे में गूगल मैप्स खुल तो जाता है, लेकिन रास्ता नहीं दिखाता।

Google Maps का ऑफलाइन मैप्स फीचर

यहीं पर लोग भटक जाते हैं और परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में बहुत कम लोग जानते हैं कि गूगल मैप्स में एक ऐसा फीचर मौजूद है, जो बिना इंटरनेट के भी रास्ता दिखा सकता है। इसे ऑफलाइन मैप्स कहा जाता है। इस सुविधा की मदद से आप पहले से किसी इलाके का मैप डाउनलोड कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर बिना डेटा के भी नेविगेशन कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह फीचर एंड्रॉयड और आईफोन दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

ऑफलाइन मैप्स इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि आप उस जगह का मैप पहले ही डाउनलोड कर लें, जहां आपको जाना है। इसके लिए इंटरनेट कनेक्शन जरूरी होता है। एक बार मैप फोन में सेव हो गया, तो नेटवर्क की चिंता खत्म हो जाती है।

स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

  • गूगल मैप्स ऐप खोलने के बाद ऊपर दाईं ओर बने प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
  • यहां आपको कई विकल्प दिखाई देंगे, जिनमें “ऑफलाइन मैप्स” का ऑप्शन भी होगा।
  • इस पर टैप करते ही आप उस एरिया को चुन सकते हैं, जिसे डाउनलोड करना चाहते हैं।
  • एरिया सेलेक्ट कर डाउनलोड बटन दबाएं और मैप फोन में सेव हो जाएगा।
  • डाउनलोड पूरा होने के बाद जब भी आप उस इलाके में होंगे, बस गूगल मैप्स खोलिए और सर्च बार में अपनी मंजिल डालिए।

आप भी करें यूज

भले ही इंटरनेट न हो, लेकिन मैप आपको रास्ता दिखा देगा। टर्न-बाय-टर्न दिशा भी मिलती है, जिससे सफर आसान हो जाता है। अगर आप किसी नई या लो-नेटवर्क वाली जगह पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो निकलने से पहले उस इलाके का ऑफलाइन मैप जरूर डाउनलोड कर लें।

Read More : World News: अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, चीन और भारत के बीच गरमाया सीमा का मुद्दा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?