Indian Railways: नए साल की उलटी गिनती के बीच भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ा झटका दे दिया है। 26 दिसंबर 2025 से रेल सफर जेब पर ज्यादा भारी पड़ने वाला है। रेलवे ने जनरल, मेल और एक्सप्रेस के साथ एसी श्रेणियों के किराए में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। इस फैसले से खासतौर पर लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त खर्च उठाना होगा। बता दें कि यह बढ़ोतरी लोकल ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट (MST) पर लागू नहीं होगी। रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों को फिलहाल राहत मिलेगी। लेकिन जो यात्री लंबी दूरी के लिए जनरल, मेल-एक्सप्रेस या एसी कोच में सफर करते हैं, उन्हें बढ़ा हुआ किराया चुकाना पड़ेगा।
यह बदलाव उन यात्रियों के लिए ज्यादा मायने रखता है, जो नियमित रूप से राज्यों के बीच सफर करते हैं। छुट्टियों, त्योहारों और पारिवारिक यात्राओं में ट्रेन को प्राथमिकता देने वालों के बजट पर इसका सीधा असर पड़ेगा।
Indian Railways: कितना बढ़ेगा किराया
नई दरों के मुताबिक साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर तक कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। इससे ज्यादा दूरी पर जनरल टिकट में प्रति किलोमीटर 1 पैसा और मेल-एक्सप्रेस व एसी श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। उदाहरण के तौर पर 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा पर अब यात्रियों को करीब 10 रुपये ज्यादा देने होंगे। रेलवे का कहना है कि इस फैसले से उसे करीब 600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा।
The Railway has announced a new fare structure effective from December 26, 2025, with no fare increase for journeys under 215 km in Ordinary Class. For journeys beyond 215 km, there will be a fare hike of 1 paise per km in Ordinary Class, and 2 paise per km for Mail/Express… pic.twitter.com/lD4fUQ8eeK
— ANI (@ANI) December 21, 2025
देखें समीकरण
- ऑर्डिनरी क्लास में 215 किलोमीटर तक नहीं बढ़ेगा किराया।
- 215 किलोमीटर से अधिक पर प्रति किलोमीटर बढ़ेगा 1 पैसा।
- मेल/एक्सप्रेस नॉन-एसी में 2 पैसे की किराया बढ़ोतरी।
- एसी क्लास के लिए भी 2 पैसे की किराया बढ़ोतरी।
- एसी क्लास के लिए प्रति किमी 2 पैसे की किराया बढ़ोतरी।
इसलिए बढ़ा खर्च
पिछले कुछ वर्षों में रेलवे नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है। नई लाइनें, वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनें और आधुनिक सुविधाओं के चलते परिचालन खर्च भी बढ़ा है। किराया बढ़ने के बाद यात्रियों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। अब सबकी नजर इस पर है कि रेलवे वाकई सुविधाओं में कितना सुधार करता है। नए साल की शुरुआत से पहले लिया गया यह फैसला सफर को महंगा करेगा।
Read More : iPhone यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! iOS 26.3 बीटा में बदल जाएगा फोन; मिलेंगे ये फीर्चस





