Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों ने मचाया आतंक, 24 घंटे में 3 लोगों को कुचलकर मारा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों ने मचाया आतंक, 24 घंटे में 3 लोगों को कुचलकर मारा

Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। कोरबा जिले में हाथी का आतंक मचा हुआ है। यहां लगातार हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हाल ही में हाथी के हमले से बीते 15 दिनों में चार लोगों ने अपनी जान गवा दी है। इन चार लोगों में से तीन लोगों की मौत पिछले 48 घंटे के अंदर ही हो गई हाथियों के आतंक की बढ़ने की वजह से यह मोते हुई है।

हाल ही की घटना 19 दिसंबर यानी आज ही की है। एक हाथी ने गांव में घुसकर ग्रामीण को उसके घर के अंदर जाकर कुचल डाला। इस भयानक घटना के बाद में ग्रामीण भड़के हुए हैं और बहुत गुस्से में हैं। ऐसे में ग्रामीण वन विभाग की इस लापरवाही पर सवाल उठाते हुए उनपर भड़के हुए हैं।

24 घंटे में हुई 3 मौत

हाथियों के आतंक से लोगों के मन में दहशत फैली हुई है। आतंकी हाथी ने बिलासपुर रेंज में एक महिला को कुचलकर मार डाला। इसके बाद कोरबा जिले के घाट घोड़ा वन मंडल गया। जिसके बाद उसने 24 घंटे के अंदर दो महिलाओं को कुचलकर मार डाला।

इसके बाद 19 दिसंबर को 5:00 बजे ग्राम गौरबोरा में इस हाथी ने 40 वर्षीय महेंद्र सिंह मंजू वार को कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। बता दे अपने घर में सो रहा था हाथी ने घर में घुसकर सो रहे युवक को कुचल दिया है। जिसके बाद उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वन विभाग दिखा रहा लापरवाही

ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ग्राम गौरबोरा के लोगों ने बताया कि हाथी के इस आतंक की सूचना वन विभाग को मिल चुकी है। जिसके बाद भी वह कोई व्यवस्था नहीं कर रहे हैं। जिसकी वजह से हाथी लोगों को मौत के घाट उतार रहा है। जिससे लगातार हाथी के आतंक की वजह से लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Read More:- साल 2026 का नया धमाका! सरकार देगी डेढ़ लाख नौकरियां, खाली पदों पर कराई जाएगी भर्ती

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?