Uttrprdesh News:- उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से फिर एक नई पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि विभागो में रिक्त पदों का ब्यौरा तैयार करके उनके सामने पेश किया जाए। अगले साल से पुलिस, शिक्षा, राजस्व समेत कई विभागों में भर्तियां कराई जाएगी। अब आने वाले हर साल 10 साल में 10 लाख नौकरियां का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। बेरोजगारों को नौकरियां दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले साल डेढ़ लाख रिक्त पदों पर भर्ती करने की अनुमति दे दी है। साल 2026 में उत्तरप्रदेश सरकार डेढ़ लाख नौकरियां देने का रिकॉर्ड दर्ज करने जा रही है।
2026 में 50 हजार पदों पर भर्ती का विज्ञापन होगा जारी
उत्तरप्रदेश सरकार की तरफ से विदेश साढ़े आठ साल में लगभग कई विभागों में साढ़े आठ लाख से ज्यादा सरकारी पदों पर भर्ती कराई गई। खबर के मुताबिक वर्ष 2026 में पुलिस और शिक्षा विभाग में लगभग 50-50 हजार पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कराया जाएगा। वहीं 20 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। साल 2026 में यह भर्तियां कराई जाएगी।
पुलिस विभाग में होगी भर्तियां
उत्तरप्रदेश सरकार आने वाले समय में ऐसे ही कारगर, आवास विकास, बाल विकास पुष्टाहार, स्वास्थ्य विभाग में भी खाली पदों पर भर्तियां निकलेगा। भर्तियां के लिए विज्ञापन भी जारी किए जा रहे हैं। यूपी सरकार पुलिस विभाग में अब तक लगभग 2.9 लाख पद भर चुकी है। इसके बाद आने वाले नए साल 2026 में पुलिस विभाग में लगभग 30 हजार सिपाही और 5 हजार सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती करेगी। इन सब भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे।
शिक्षा विभाग में होगी 50 हजार भर्तियां
उत्तरप्रदेश सरकार की तरफ से विभाग में 15 हजार अलग-अलग पदों पर भर्तियां करवाई जाएगी। इसके साथ ही शिक्षा विभाग में लगभग 50 हजार से ज्यादा भर्तियां होंगी। वहीं अलग-अलग पदों पर अलग-अलग विभाग में 30 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां कराई जाएगी।
Read More:- मार्केट में धूम मचाने आ रहा Oneplus का पावरफुल स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत





