CM Yogi:- आज पीएसी स्थापना दिवस है। आज देश भर में पीएसी स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बुधवार को यानी कि आज इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सीएम योगी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते साढ़े 8 साल में पीएसी को बेहतर से बेहतरीन बनाने के लिए कई कार्य किए गए जिसका जिक्र सीएम योगी ने किया।
मुख्यमंत्री योगी ने जवानों को कई कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से संबोधित करते हुए जानकारी दी। सीएम योगी ने कहा कि हमने यूपी में कई ऐसे कार्य किए हैं जिससे पीएसी को बेहतर बनाया जा सके।
यूपी की तस्वीर बदली
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवानों को बताया कि साल 2017 के बाद में पूरे देश भर के सामने यूपी की बदली हुई तस्वीर रखी हुई है। लगातार यूपी अब विकसित हो रहा है। अब यहां अच्छे-अच्छे निवेदक आने के लिए उत्साहित है साथ ही यहां की कानून व्यवस्था के कारण ही यह सब हो सका है। आज सीएम योगी ने महानगर स्थित पीएवी की 35वीं बटालियन में पीएसी स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए भाषण दिया।
पीएसी को उपकरण उपलब्ध कराए गए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि सरकार की तरफ से पीएसी की संख्या, क्षमता, उसका प्रशिक्षण और तकनीकी के स्तर पर उनको मजबूत और सशक्त बनाने के लिए काम किया जा रहा है। उसके साथ ही इनको अत्याधुनिक हथियारों और दंगा नियंत्रण उपकरण भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि अब यूपी के बदली हुई तस्वीर सबको नजर आ रही है।
Read More:- सीएम डॉ मोहन यादव आज करने जा रहे 11वे अंतरराष्ट्रीय हर्बल वन मेले का शुभारंभ, होंगे यहां कई कार्यक्रम





