Home » मध्य प्रदेश » सीएम डॉ मोहन यादव आज करने जा रहे 11वे अंतरराष्ट्रीय हर्बल वन मेले का शुभारंभ, होंगे यहां कई कार्यक्रम

सीएम डॉ मोहन यादव आज करने जा रहे 11वे अंतरराष्ट्रीय हर्बल वन मेले का शुभारंभ, होंगे यहां कई कार्यक्रम

Cm Mohan Yadav:- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज भोपाल में लाल परेड ग्राउंड में मौजूद रहने वाले हैं। यहां पर मुख्यमंत्री 11वे अंतरराष्ट्रीय हर्बल वन मेले का शुभारंभ करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा इस मेले का शुभारंभ किया जा रहा है जो की एक हफ्ते तक चलने वाला है। मेले में कई कार्यक्रम होंगे। जिसमें वनों पर संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आपको देखने को मिल जाएंगे। यह मेला लगभग 17 दिसंबर से 23 दिसंबर तक के लिए आयोजित किया गया है। यह मेला भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में लगने जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ यहां कई लोग मौजूद होंगे।

मेला उद्घाटन में कई लोग होंगे मौजूद

लाल परेड ग्राउंड में इस मेले का उद्घाटन करने के दौरान यहां पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के साथ वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, अपर मुख्य सचिव अशोक बरनवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षण वीएन अंबाडे और प्रबंधक संचालक डॉ समित राजोरा उपस्थित रहने वाले हैं। इन सब की उपस्थिति में इस मेले का उद्घाटन किया जाएगा।

मेले में होंगे कई कार्यक्रम

भोपाल में लाल परेड ग्राउंड में आयोजित इस मेले में 7 दिनों तक कई कार्यक्रम होंगे। जिसमें पारंपरिक नृत्य, सोलो एवं समूह गायन, योगासन कथक, नृत्य नुक्कड़, नाटक प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस एवं सोलो एक्टिंग, ध्रुपद गायन, कबीर वाणी, लोक नृत्य, फ्लैश मॉब, इंस्ट्रूमेंट प्रस्तुति, पारंपरिक विद्या कार्यशाला और आर्केस्ट्रा जैसी प्रस्तुतियां शामिल रहने वाली है। इसके बाद यह मेल 23 दिसंबर को समापन समारोह के अंतर्गत पुरस्कार वितरण और पारंपरिक नृत्य के साथ समाप्त हो जाएगा।

Read More:- टीम इंडिया लिखेगी आज एक नया इतिहास का पन्ना या केवल बढ़ेगी तारीख

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?