Google Feature:- गूगल अपनी तरफ से हमेशा ही कुछ ना कुछ नया लेकर आता है। गूगल में हमेशा ही वैसे तो कोई ना कोई नए अपडेट होते रहते हैं। गूगल की तरफ से फिर एक बार फिर एक नया फीचर अपडेट हुआ है जो कि आज लोगों के लिए बहुत बड़ा मददगार साबित हो सकता है। गूगल की तरफ से अब हेडफोन में तुरंत ट्रांसलेशन सुनने की सुविधा उपलब्ध कराई है। कंपनी की तरफ से बीटा फीचर की घोषणा कर दी गई है। अब ऐसे में वायरलेस हेडफोन हो या वायर्ड हेडफोंस किसी भी हेडफोन में आप ट्रांसलेशन डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बीटा फीचर्स टेस्टिंग
गूगल का यह नया फीचर एंड्रॉइड या फिर ट्रांसलेट एप के जरिए बीटा टेस्टिंग में उपलब्ध कर दिया गया है जो कि आपको बिल्कुल इंसानी भाषा में उच्चारण करते हुए तुरंत ट्रांसलेशन सुनने की सुविधा देता है। यह रोबोटिक न लगकर बिल्कुल इंसानों की तरह बात करने वाला स्वाभाविक लगता है। इससे दूसरी विदेशी भाषा भी हिंदी में ट्रांसलेट हो सकती है। इसीलिए यह फीचर बहुत ही मददगार साबित हो रहा है।
इस्तेमाल कैसे करें
इस फीचर को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है आपको इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले ट्रांसलेट ऐप खोलना है और लाइव ट्रांसलेट पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आप अपनी भाषा में ट्रांसलेशन सुन सकते हैं आप जिस भाषा में इसे चुनेंगे वह आपको उसे भाषा में ट्रांसलेशन देना शुरू कर देगा। फिलहाल यह बीटा वर्जन लगभग 70 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है। आने वाले समय में यह आईफोन और अन्य देशों में भी उपलब्ध कराया जा सकता है।
रिजल्ट मिलेगा बेहतर
इस फीचर को हेडफोंस में इस्तेमाल करने से आपको बहुत ही बेहतर रिजल्ट मिलेगा साथ ही आपको किसी भी भाषा को समझने में कोई दिक्कत नहीं होगी और यह आपके लिए बहुत ही मददगार साबित होगा।
Read More:- सफला एकादशी पर भूल कर भी यह गलती ना करें, जाने इस व्रत के नियम





