Home » छत्तीसगढ़ » केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर दौरे पर, आज होंगे बस्तर ओलंपिक में मौजूद

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर दौरे पर, आज होंगे बस्तर ओलंपिक में मौजूद

Amit Shah:- केंद्रीय मंत्री अमित शाह कल रात को रायपुर दौरे पर पहुंचे। अमित शाह का यह दौरा दो दिवसीय होने वाला है। अमित शाह के इस दौर के दौरान एयरपोर्ट पर सीएम विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। विष्णु देव साइन के साथ एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम अरुण साहू और विजय शर्मा के साथ आईजी अमरेश मिश्रा और कलेक्टर गौरव कुमार सिंह और एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह भी मौजूद थे। अमित शाह ने देर रात सीएम साय और मंत्रियों से कई मुद्दों पर बातचीत की। अमित शाह कल रात ही रायपुर पहुंच चुके हैं।

बस्तर ओलंपिक में करेंगे शिरकत

अमित शाह अपने दौरे के दौरान जगदलपुर जाएंगे जहां आज दोपहर के समय बस्तर ओलंपिक में मौजूद रहेंगे। बस्तर ओलंपिक में भाग लेने के बाद यहां से अमित शाह निकलकर नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इतना ही नहीं अमित शाह पिछले साल भी बस्तर ओलंपिक में शामिल हुए थे।

गृह मंत्री की आज की दिनचर्या

केंद्रीय मंत्री का यह दौरा दो दिवसीय रहने वाला है। दौरे के अंतर्गत गृहमंत्री शनिवार को सुबह 11:00 बजे से लेकर 1:00 तक रिसोर्ट में कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे इसके बाद वह जगदलपुर के लिए जाएंगे। इसके बाद जगदलपुर एयरपोर्ट लगभग 2:35 पर पहुंचेंगे इसके बाद वह शाम के समय बस्तर ओलंपिक में शामिल होंगे और ओलंपिक में शामिल होने के बाद यहां से सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस प्रकार आज का अमित शाह का पूरा कार्यक्रम शेड्यूल किया गया है।

Read More:- आखिर कब मनाया जाएगा तुलसी पूजन दिवस? जाने इसका महत्व और पूजा की विधि

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?