Home » उत्तर प्रदेश » योगी सरकार ने दिया बड़ा झटका, सरकारी कर्मचारी अब नहीं कर पाएंगे हड़ताल, जाने इसके पीछे की वजह

योगी सरकार ने दिया बड़ा झटका, सरकारी कर्मचारी अब नहीं कर पाएंगे हड़ताल, जाने इसके पीछे की वजह

Esma Rule:- उत्तर प्रदेश सरकार ने एक और नया झटका दे दिया है। सरकार ने एक नया नियम एस्मा लागू किया गया है। जिसके तहत अब 6 महीने तक कोई भी सरकारी कर्मचारी हड़ताल नहीं कर पाएंगे। इस नियम को लागू करने के बाद सभी विभागों को इसकी सूचना दे दी गई है।

सरकार की तरफ इस जारी किए गए आदेश में बताया गया है कि यह प्रतिबंध राज्य सरकार के सभी विभागों और कार्यालयों के साथ स्थानीय निकायों और निगमों, बोर्डों, प्राधिकरण और सरकारी उपकरणों पर लागू होता है। इस नियम का पालन न करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नियमों का पालन करने वालों पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस आदेश का पालन न करने वाले या फिर किसी सरकारी कर्मचारियों को हड़ताल के लिए उकसाने वाले पर कठोर कार्रवाई होगी और उसे एस्मा के तहत हड़ताल को वैध घोषित करके 6 महीने की कैद या फिर जुर्माना की सजा सुनाई जाएगी। उत्तर प्रदेश की सरकार की तरफ से आदेश में यह साफ-साफ लिखा गया है।

एस्मा क्यों लागू किया गया

एस्मा लागू करने की कुछ खास वजह है। ऐसा इसीलिए किया गया क्योंकि प्रदेश में बिजली विभाग और शिक्षक संगठनों द्वारा मांगों को लेकर हड़ताल करने की बात कही गई जिसके बाद सरकार ने एस्मा लागू करने का फैसला लिया। इन्हीं कारणों की वजह से एस्मा लागू किया गया है।

6 महीने तक कर्मचारी नहीं कर सकते हड़ताल

एस्मा लागू करने के बाद अब कोई भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी अगले 6 महीने तक किसी प्रकार की हड़ताल नहीं कर सकते। हड़ताल पर पूरी तरह से रोक लगाई जा चुकी है। सरकार का मानना है कि जनहित और आवश्यक सेवाओं में कोई दिक्कत ना आए इसके लिए सरकार को यह कदम उठाना पड़ा है। इस समय ऐसा करना बेहद जरूरी था।

Read More:- शीतलहर ने बदला हवा का रुख, ठंड में हुई बढ़ोतरी, 5 डिग्री से नीचे गया पारा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?