Home » टेक न्यूज़ » Xiaomi का न्यू ब्रांड स्मार्टफोन आ रहा मार्केट में भूचाल मचाने, Samsung को देगा जोरदार टक्कर

Xiaomi का न्यू ब्रांड स्मार्टफोन आ रहा मार्केट में भूचाल मचाने, Samsung को देगा जोरदार टक्कर

Xiaomi 17 Ultra:- शाओमी जल्द ही मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। शाओमी के इस स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra हैं। शाओमी के स्मार्टफोन में इतनी काबिलियत है कि यह सैमसंग गैलेक्सी s26 अल्ट्रा को कड़ी टक्कर दे सकता है। ऐसा कथिततौर पर कंपनी दावा करती है। लॉन्च से पहले इस आने वाले स्मार्टफोन की डिटेल्स एक बार फिर ऑनलाइन सामने आई है। वैश्विक बाजार में इसकी अनुमानित कीमत और कलर ऑप्शन के साथ हार्डवेयर की जानकारी भी देखने को मिली है। स्मार्टफोन में कई जोरदार फीचर्स आपको देखने को मिल सकते हैं। आइए फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

शाओमी स्माटफोन की अनुमानित कीमत

शाओमी स्माटफोन को लेकर टिप्स्टर आर्सेन लूपिन द्वारा एक्स पर एक पोस्ट में इस बात को लेकर दावा किया है कि शाओमी 17 अल्ट्रा के ग्लोबल वेरिएंट की कीमत कई बाजारों में 16GB रेम प्लस 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए लगभग 160,100 रुपए होगी। इसके साथ ही खास बात यह है कि चीन में इसी वर्जन की कीमत लगभग 96,000 होगी। इसके साथ ही इनका कहना है कि वैश्विक बाजार में इसमें कई कलर ऑप्शंस उपलब्ध होंगे जिसने व्हाइट ब्लैक और लाइट ग्रीन में यह देखने को मिलेगा। वहीं चीनी वेरिएंट पर्पल शेड में उपलब्ध कराया गया है।

शाओमी स्माटफोन की बैटरी

शाओमी के इस स्मार्टफोन में आपको 6000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। वहीं चीनी मोबाइल में आपको 6800mAh की बैटरी मिलेगी। फास्ट चार्जिंग के लिए 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। उसके साथ ही इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रेगन 8 एलिट जेन फाइव चिपसेट और एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड हाइपरओएस 3 पर चलता है।

शाओमी का डिस्प्ले और कैमरा

शाओमी के इस स्मार्टफोन में आपको ड्रैगन क्रिस्टल ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ 6.9 इंच 120 हर्ट्ज 1.5K एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिलेगा। कैमरे की अगर बात करें तो इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा मिल जाएगा। इसके साथ ही स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है।

शाओमी स्माटफोन की लॉन्चिंग डेट

शाओमी स्माटफोन की लॉन्चिंग डेट की अगर बात करें तो फरवरी के आखिरी में ग्लोबल लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है। भारत में यह मार्च की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है ऐसी संभावना है। दावा किया जा रहा है कि 16GB प्लस 512 जीबी ऑप्शन के साथ यह फोन 16GB प्लस 1TB कॉन्फ़िगरेशन में भी आ सकता है। इसके साथ ही ग्लोबल वेरिएंट के साथ स्टैंडर्ड शाओमी 17 स्मार्टफोन के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Read More:- मौसम विभाग में जारी किया बारिश का अलर्ट, मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में हो सकती है तेज बारिश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?