Uttrpradesh News:- उत्तरप्रदेश में विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से शुरू होने जा रहा है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले आज यहां पर कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई है। आज यहां पर शीतकालीन सत्र के विषय में 11:30 से कार्य मंत्रणा समिति की बैठक होगी। जिसमें कई प्रकार के मुद्दों पर बात होगी। इसके साथ ही यहां सरकार वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर सदन में खास चर्चा भी कर सकती है। इस फैसले को आज यानी की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में लिया जाएगा। इसके बाद वंदे मातरम पर चर्चा की जाएगी।
सीएम योगी भी होंगे बैठक में शामिल
आज इस कार्यमंत्रणा समिति की बैठक को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दोपहर 12:30 से सर्वदलीय बैठक के रूप में आयोजित किया गया है। इस बैठक में सभी दलों से सदन के सुचारू संचालन में सहयोग की अपील की जाएगी। विधानसभा की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे। सूत्रों की माने तो भाजपा विधान मंडल दल की बैठक 21 दिसंबर को शाम के समय 6:00 से लोग भवन के ऑडिटोरियम में रखी जाएगी।
बैठक में कौन-कौन शामिल होगा
इस बैठक में कई नेता शामिल होंगे जिसमें सीएम और दोनों डिप्टी सीएम के साथ सभी मंत्री, विधायक और विधान परिषद सदस्य भी शामिल रहेंगे। सरकार के सहयोगी दलों सुभासपा, रालोद, निषाद पार्टी और आदित्य मंत्री और विधायक भी बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा की जाएगी।
Read More:- मध्य प्रदेश में कोहरे और शीतलहर का असर, कोहरे के चलते कई ट्रेनें चल रही घंटों लेट





