Home » उत्तराखंड » स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर रील बनाने वाले विजेता को मिलेगा इनाम, युवा दिवस होगा सम्मान

स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर रील बनाने वाले विजेता को मिलेगा इनाम, युवा दिवस होगा सम्मान

Youth Day 2026:- उत्तराखंड में एक नई पहल की गई है। जिसके दौरान यहां पर स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर रील बनाने और उसके ऊपर इनाम रखा गया है जो लोग रील बनाएंगे और इसमें से जो विजेता होगा उसे सम्मानित किया जाएगा और इनाम दिया जाएगा। युवा दिवस पर उसको सम्मानित करके इनाम मिलेगा। इस योजना का आयोजन 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर किया जा रहा है। यह एक ऐसा अवसर है जहां युवा अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं।

12 जनवरी को होगा युवा दिवस

स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर रील बनाना और उनके विचार और जीवन दर्शन के साथ धार्मिक सामाजिक मूल्यों पर जबरदस्त पेशकश पेश करना। इसके बाद आप इसकी रील बनाकर नगद इनाम जीत सकते हैं। इस कार्यक्रम में विजेता को 12 जनवरी पर युवा दिवस के कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इस दिन विजेता को इनाम भी दिया जाएगा।

इनाम इस प्रकार होंगे

इस आयोजन में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर और उनकी विचारधारा पर बनने वाली रील कम से कम 60 से 90 सेकंड की होगी। इसके बाद एक कमेटी इनमें से सर्वश्रेष्ठ तीन रीलों का चुनाव करेगी। जिसमें पहला विजेता को 11000 दूसरे विजेता को 7000 और तीसरे विजेता को 5000 का इनाम दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में सभी युवा भाग ले पाएंगे जिनकी उम्र लगभग 15 से 29 साल के बीच हो।

1 लाख तक मिलेगा इनाम

मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि इस आयोजित युवा दिवस समारोह में प्रदेश भर के तीन युवा मंगल दल और तीन महिला मंगल दलों को 1 लाख, 50 हजार और 25 हजार की इनाम राशि मिलेगी। इसके साथ ही नेशनल यूथ अवार्ड जीतने वाले युवाओं को भी यहां सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही युवा दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश की संस्कृति के अलग-अलग रंग भी दिखाए जाएंगे। इस प्रकार इस युवा दिवस के अवसर पर यह आयोजन किया गया है।

Read More:- मध्यप्रदेश में कोहरे और ठंड का भीषण अटैक, कोहरा घना होने से यातायात हुआ बेहाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?