Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में कोहरे और ठंड का भीषण अटैक, कोहरा घना होने से यातायात हुआ बेहाल

मध्यप्रदेश में कोहरे और ठंड का भीषण अटैक, कोहरा घना होने से यातायात हुआ बेहाल

Weather News:- मध्यप्रदेश में बीते कई दिनों से ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। फिलहाल ठंड की वजह से जनजीवन तो प्रभावित हो ही रहा है, साथ ही इससे यातायात पर भी बहुत बुरा प्रभाव देखने को मिल रहा है। मध्यप्रदेश का तापमान लगातार गिरता जा रहा है। सुबह के समय में प्रदेश भर में घना कोहरा छाया रहता है। कई शहर कोहरे की चपेट में है।

रात को ठंड पड़ती है वही दिन में भी सर्द हवाएं चलती है। मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे दोनों की मार पड़ रही है। ऐसे में लोगों का हाल बेहाल हो गया है। वहीं यातायात भी बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

कई जिलों में कोहरे का कहर बरस रहा

मध्यप्रदेश में उत्तर पूर्वी जिलों में घना छाया रहता है। वही कई जगहों पर सड़के धुंध में नजर नहीं आती है। जिसमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर जैसे जिलों में दृश्यता बहुत ही कम हो गई है। वही भोपाल, इंदौर, देवास, सीहोर और रायसेन में मध्यम कोहरा नजर आ रहा है। इन शहरों में कोहरे का असर कम नजर आया है।

दिन में भी पड़ रही रात जैसी ठंड

दिन के समय भी रात जैसी ठंड पड़ रही है। दिन का तापमान भी बहुत कम है और सर्दी का एहसास हो रहा है। तापमान लगातार नीचे गिरता जा रहा है। खजुराहो और नौगांव जैसे इलाकों में तापमान 16 डिग्री से नीचे जा रहा है। वही दतिया, रीवा, टीकमगढ़ और ग्वालियर में दिनभर ठंडी हवाएं चल रही है। राजधानी भोपाल में भी ठिठुरन कम नहीं हो रही है। तापमान में लगातार गिरावट नजर आ रही है। जिसके चलते सर्द हवाएं चल रही है।

ठंड बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में जनवरी के महीने में भी ठंड का असर डबल देखने को मिलेगा। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही ठंड का असर दो-तीन दिनों में और भी ज्यादा होगा। मध्यप्रदेश में ठंड इसीलिए बढ़ रही है, क्योंकि पहाड़ों में बार एफ पिघल रही है। जिसकी वजह से उत्तर से आने वाली हवाएं बर्फीली और ठंडी हो रही है।

Read More:- सोना-चांदी के लगातार बढ़ते भाव देख लोगों के उड़े होश, जाने आज के ताजा भाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?