Weather News:- मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। मध्यप्रदेश के आधे हिस्से में घना कोहरा छाया हुआ है तो वही बड़े हिस्से में पश्चिमी विक्षोंभ के कारण 31 जनवरी से 2 फरवरी तक बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। अगर बारिश होती है तो मध्यप्रदेश में तापमान में गिरावट आएगी और ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी।
इस सिस्टम का असर राजधानी भोपाल से लेकर इंदौर और ग्वालियर में देखने को मिलेगा। वहीं शुक्रवार को सुबह भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, जबलपुर, और शहडोल संभाग के 24 जिलों में हल्का-फुल्का कोहरा देखने को मिला है। वहीं कई इलाकों में सुबह 10:00 बजे तक धूप देखने को नहीं मिली।
इन जिलों में कोहरे का असर
मध्यप्रदेश के अधिकतर हिस्सों में कोहरे का असर साफ देखने को मिला है। जिसमें ग्वालियर रीवा, शहडोल, सागर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, निवाड़ी, दतिया, सीहोरपुर, मुरैना, भिंड, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, सतना, मेंहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली का नाम शामिल है। कोहरे के चलते यहां दृश्यता का बहुत कम हो चुकी है।
ठंड में होगा इजाफा
उत्तराखंड और हिमाचल के साथ जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी का असर सीधा मध्यप्रदेश पर नजर आ रहा है। इसके साथ ही वायुमंडल में तेज जेट स्ट्रीम हवाएं सक्रिय है जिसकी वजह से तापमान गिर रहा है। मौसम विभाग की माने तो बारिश के बाद में ठंड बढ़ने की संभावना है।
Read More:- सोना-चांदी के भाव में लगा तेजी का जोरदार तड़का, जाने आज कितने चल रहे मार्केट में भाव





