Home » उत्तर प्रदेश » Prayagraj में गंगा-यमुना का तेजी से बढ़ा जलस्तर, नैनी में 32 और छतनाग में 30 सेंटीमीटर उछाल

Prayagraj में गंगा-यमुना का तेजी से बढ़ा जलस्तर, नैनी में 32 और छतनाग में 30 सेंटीमीटर उछाल

Prayagraj Flood Update : प्रयागराज में लगातार हो रही बारिश का असर गंगा और यमुना के जलस्तर पर दिखाई देने लगा है। शनिवार, 8 अगस्त सुबह 8 बजे बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में यमुना के नैनी और गंगा के छतनाग में पानी तेजी से बढ़ा है। नैनी में यमुना का जलस्तर 32 सेंटीमीटर और छतनाग में गंगा का जलस्तर 30 सेंटीमीटर बढ़ा है। फाफामऊ में भी गंगा के पानी में 2 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे नैनी में यमुना का जलस्तर 75.56 मीटर था, जो शनिवार सुबह बढ़कर 75.88 मीटर हो गया। यानी 24 घंटे में नदी का जलस्तर 32 सेंटीमीटर बढ़ा। इस दौरान औसतन करीब 1.33 सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से पानी बढ़ा।

Prayagraj Flood Update

शनिवार सुबह 8 बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.85 मीटर दर्ज किया गया, जबकि छतनाग में गंगा 75.53 मीटर पर बह रही थी। तीनों स्थानों पर जलस्तर में बढ़ोतरी के बावजूद नदियां फिलहाल खतरे के निशान से काफी नीचे हैं। प्रयागराज में बाढ़ का खतरे का निशान 84.734 मीटर निर्धारित है। बारिश का दौर जारी रहने के कारण नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार सुबह की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में नैनी क्षेत्र में 52.6 मिमी बारिश हुई। वहीं फाफामऊ में 20.8 मिमी और छतनाग में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले शुक्रवार को नैनी में 19 मिमी, फाफामऊ में 38.8 मिमी और छतनाग में 34.6 मिमी बारिश हुई थी।

नदी और स्थान 7 अगस्त सुबह 8 बजे 8 अगस्त सुबह 8 बजे 24 घंटे में बढ़ोतरी प्रति घंटे औसत बढ़ोतरी
यमुना-नैनी 75.56 मीटर 75.88 मीटर +32 सेमी 1.33 सेमी/घंटा
गंगा-फाफामऊ 78.83 मीटर 78.85 मीटर +2 सेमी 0.08 सेमी/घंटा
गंगा-छतनाग 75.23 मीटर 75.53 मीटर +30 सेमी 1.25 सेमी/घंटा

खतरे के निशान से नीचे

गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने के बावजूद फिलहाल प्रयागराज में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं बनी है। तीनों निगरानी केंद्रों पर दर्ज जलस्तर खतरे के निशान 84.734 मीटर से नीचे है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक सभी तटबंध सुरक्षित हैं। प्रशासन नदी के बढ़ते जलस्तर और बारिश की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Read More : UP में कांवड़ियों पर बरसे फूल, सीएम योगी ने हेलीकॉप्टर से भी की पुष्पवर्षा; 4 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?