Home » उत्तर प्रदेश » UP में कांवड़ियों पर बरसे फूल, सीएम योगी ने हेलीकॉप्टर से भी की पुष्पवर्षा; 4 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

UP में कांवड़ियों पर बरसे फूल, सीएम योगी ने हेलीकॉप्टर से भी की पुष्पवर्षा; 4 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

UP Kanwar Yatra : सावन के महीने में उत्तर प्रदेश की सड़कों पर कांवड़ियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कांवड़ लेकर जा रहे शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। मंच से सीएम ने ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच कांवड़ियों पर फूल बरसाए। इस दौरान हेलीकॉप्टर से भी शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की गई।

शनिवार सुबह से ही दिल्ली-देहरादून हाईवे समेत प्रदेश के प्रमुख कांवड़ मार्गों पर शिवभक्तों की भारी भीड़ नजर आई। कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। सड़कों पर जगह-जगह कांवड़ियों के जत्थे दिखाई दे रहे हैं और ‘बोल बम’ के जयकारों से माहौल शिवमय बना हुआ है।

UP में कांवड़ियों पर बरसे फूल

कांवड़ यात्रा में श्रद्धा के साथ अलग-अलग तरह के संकल्प लेकर शामिल होने वाले शिवभक्त भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। दिल्ली निवासी 70 वर्षीय प्रमोद कुमार साइकिल से कांवड़ लेकर यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने अपनी साइकिल पर BMW का लोगो भी लगा रखा है। प्रमोद का कहना है कि वह पिछले 10 वर्षों से हरिद्वार से साइकिल पर कांवड़ ला रहे हैं और प्रतिदिन करीब 100 किलोमीटर तक साइकिल चलाते हैं। मुजफ्फरनगर में एक शिवभक्त आंखों पर पट्टी बांधकर कांवड़ यात्रा करता दिखाई दिया। वहीं सोनीपत निवासी अंकित 10 कबूतरों वाली कांवड़ लेकर शामली पहुंचे। कांवड़ियों के ऐसे अलग-अलग संकल्प और अनोखे अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

एटीएस ने संभाली

कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेरठ के प्रसिद्ध औघड़नाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। मंदिर और आसपास के इलाके की सुरक्षा की जिम्मेदारी एटीएस ने संभाली है। करीब 1,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कमी न रहे। पुष्पवर्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सावन की पावन कांवड़ यात्रा अब चरम की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि लाखों शिवभक्त हरिद्वार की हर की पैड़ी से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं और विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक कर रहे हैं। सीएम ने अनुमान जताया कि सावन की शिवरात्रि तक गाजियाबाद से हरिद्वार के बीच करीब चार से साढ़े चार करोड़ शिवभक्त कांवड़ यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

पुष्पवर्षा के पल

मेरठ में मुख्यमंत्री ने करीब 18 मिनट तक कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांवड़िए मोबाइल फोन से मुख्यमंत्री के फोटो और वीडियो बनाते नजर आए। पुष्पवर्षा के बीच शिवभक्तों ने मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे भी लगाए। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन प्रमुख कांवड़ मार्गों पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।

Read More : BJP ने यूपी में क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 6 नेताओं को मिली क्षेत्रवार जिम्मेदारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?